CBSE Board Exam 2027 Date Sheet Kab Aayega: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं डेटशीट कब जारी होगी ? देखें संभावित डट

15 सितम्बर 2026, 5:52 अपराह्न IST

Share

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपनी शुरुआती तैयारियां (Pre-exam processes) तेज कर दी हैं। बोर्ड स्तर पर इस समय परीक्षार्थियों के डेटा का डिजिटलीकरण, स्कैनिंग और स्कूलों के माध्यम से रिकॉर्ड्स का पुनरीक्षण (Verification) कराया जा रहा है।

इस साल 24 रीजनों से लगभग 29.89 लाख विद्यार्थियों के इन परीक्षाओं में शामिल होने का अनुमान लगाया गया है। डेटा में नाम, रोल नंबर या विषय कोड जैसी किसी भी मानवीय गलती को सुधारने के लिए फ्लाइंग स्लिप्स को डिजिटल माध्यम से मिलान किया जा रहा है, ताकि ऐन वक्त पर छात्रों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

कब जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट?

सीबीएसई ने अभी तक आधिकारिक रूप से डेटशीट जारी करने की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, अगर पिछले कुछ सालों के ट्रेंड पर नज़र डालें तो बोर्ड मुख्य परीक्षाओं से लगभग 2 से 4 महीने पहले टाइमटेबल जारी करता रहा है।

विगत वर्षों में डेटशीट जारी होने की तारीखों का ट्रेंड इस प्रकार रहा है।

बोर्ड परीक्षा वर्षडेटशीट जारी होने की तिथिपरीक्षाएं शुरू होने की तिथि
CBSE 202630 अक्टूबर 202517 फरवरी 2026
CBSE 202520 नवंबर 202415 फरवरी 2025
CBSE 202412 दिसंबर 202315 फरवरी 2024
CBSE 202329 दिसंबर 202215 फरवरी 2023

इस ऐतिहासिक डेटा को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल भी वर्ष 2026 के अंतिम महीनों (अक्टूबर से दिसंबर के बीच) में कभी भी सामने आ सकता है।

फरवरी 2027 के मध्य से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं

हाल के वर्षों में सीबीएसई ने अपनी 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी के मध्य से ही आयोजित की हैं। उदाहरण के तौर पर, 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। इसी आधार पर 2027 की थ्योरी परीक्षाएं भी फरवरी 2027 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।

आधिकारिक डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को उसमें परीक्षा की सटीक तिथियों, दिन, शिफ्ट टाइमिंग, सब्जेक्ट कोड, प्रैक्टिकल परीक्षाओं की जानकारी और दो पेपरों के बीच मिलने वाले गैप (तैयारी के दिनों) का पूरा विवरण मिल जाएगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

छात्रों को सोशल मीडिया पर फैलने वाले किसी भी फर्जी टाइमटेबल से बचने की सलाह दी जाती है। टाइमटेबल जारी होने पर इसे केवल सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in से ही डाउनलोड करें।

डेटशीट का इंतजार किए बिना छात्र अभी से अपना सिलेबस पूरा करने, सैंपल पेपर्स का अभ्यास करने और कमजोर विषयों का रिवीजन करने की रणनीति बनाएं, ताकि अंतिम समय पर किसी तरह का दबाव न रहे।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 15 सितम्बर 2026, 5:52 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें