Work From Home Skills: 12th के बाद सिर्फ डिग्री नहीं, सीखें ये 5 स्किल्स! 35 हजार से ज्यादा तक होगी कमाई

16 सितम्बर 2026, 7:30 पूर्वाह्न IST

Share

Work From Home Skills: 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही लगभग हर छात्र और उनके अभिभावकों के मन में एक ही यक्ष प्रश्न कौंधने लगता है—’अब आगे क्या?’ आज के दौर में सिर्फ पारंपरिक डिग्री हासिल करके नौकरी के भरोसे बैठे रहना थोड़ा जोखिम भरा फैसला हो सकता है। बढ़ती महंगाई और तेजी से बदलते कॉर्पोरेट कल्चर के बीच युवा ऐसे विकल्पों की तलाश में हैं, जो न केवल उन्हें कॉलेज के तुरंत बाद एक स्टेबल जॉब दिलवा सकें, बल्कि फ्रीलांसिंग के जरिए एक्स्ट्रा इनकम का जरिया भी बन जाएं।

अगर आप भी 12वीं के बाद ऐसा ही करियर पाथ चुनना चाहते हैं, जहां शुरुआती कमाई 35000 रुपये या उससे अधिक हो, तो स्किल-बेस्ड कोर्सेस आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं, ये स्किल्स वर्क फ्रॉम होम के लिए बहुत अच्छा है।

क्यों खास हैं ये न्यू-एज करियर विकल्प?

आजकल की छोटी-बड़ी कंपनियां थ्योरी से ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान (Practical Skills) को तरजीह दे रही हैं। चाहे वो सिनेमा की दुनिया में असंभव से दिखने वाले विजुअल इफेक्ट्स (VFX) तैयार करना हो, किसी बिजनेस को ऑनलाइन प्रमोट करना हो —हर जगह स्पेशलाइज्ड स्किल्स की भारी डिमांड है।

इन कोर्सेस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप एक परमानेंट जॉब में रहते हुए भी दुनिया भर के क्लाइंट्स के लिए पार्ट-टाइम या फ्रीलांस काम करके अलग से बेहतरीन कमाई कर सकते हैं।

12वीं के बाद टॉप 5 हाई-पेइंग कोर्सेस की तुलना

आपकी सहूलियत के लिए हमने उन मुख्य कोर्सेस, उनकी अवधि और सैलरी पोटेंशियल को एक जगह टेबल में दिया गया है।

कोर्स का नामन्यूनतम योग्यताकोर्स की अवधिशुरुआती सैलरी (रु/माह)फ्रीलांस व अनुभव के साथ सैलरी सम्भावना
डिजिटल मार्केटिंग12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से)3 महीने से 1 साल₹20,000 – ₹25,000₹50,000+ (SEO, Ads और सोशल मीडिया अनुभव पर)
ग्राफिक डिजाइनिंग व एनिमेशन12वीं पास6 महीने से 3 साल₹25,000 – ₹30,000₹80,000 – ₹90,000 (VFX और एडिटिंग स्किल के साथ)
वेब डेवलपमेंट व प्रोग्रामिंग12वीं पास6 महीने से 1 साल₹30,000 – ₹40,000₹50,000 से ₹1 लाख तक (HTML, CSS, React आदि से)
होटल मैनेजमेंट व हॉस्पिटैलिटी12वीं पास (अंग्रेजी अनिवार्य)1 से 3 साल₹25,000 – ₹30,000₹40,000 – ₹50,000+ (5-स्टार होटल्स व क्रूज शिप्स में)

अपनी रुचि के अनुसार कैसे करें सही कोर्स का चयन?

सही फील्ड का चुनाव करते समय अपनी व्यक्तिगत रुचि को प्राथमिकता दें ।

  • क्रिएटिव माइंडसेट के लिए: यदि आपको कला, डिजाइन, वीडियो एडिटिंग या फिल्मों में दिलचस्पी है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग और VFX एनिमेशन से बेहतर कुछ नहीं। फिल्मों में उड़ने वाले सुपरहीरो और विशालकाय जीवों के दृश्यों से लेकर ब्रांड के लोगो बनाने तक, इस फील्ड में अपार संभावनाएं हैं।
  • टेक्नोलॉजी और कोडिंग के शौकीनों के लिए: अगर आपको लॉजिकल थिंकिंग और कंप्यूटर में रुचि है, तो वेब डेवलपमेंट चुनें। वेबसाइट की बुनियाद यानी HTML से लेकर आधुनिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखकर आप स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
  • बिजनेस और सोशल मीडिया में रुचि रखने वालों के लिए: डिजिटल मार्केटिंग के जरिए आप कंपनियों के बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने, SEO और एडवर्टाइजिंग संभालने का काम कर सकते हैं।

12वीं के बाद सही समय पर सही स्किल सीखकर कदम बढ़ाना ही आपको कम उम्र में आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 16 सितम्बर 2026, 7:30 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें