UKSSSC उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर ‘सरकारी नौकरी’ का अवसर! 12वीं करें अप्लाई

16 सितम्बर 2026, 2:23 अपराह्न IST

Share

UKSSSC: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ‘उत्तराखंड वन विकास निगम’ के अंतर्गत समूह ‘ग’ के स्केलर (Scaler) पद के लिए आधिकारिक भर्ती का नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या: 82/उ०अ०से०च०आ०/2026) जारी कर दिया है।

इस भर्ती के माध्यम से स्केलर के कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और तिथिवार शेड्यूल

यदि आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो आयोग द्वारा निर्धारित इन प्रमुख तिथियों का ध्यान रखें।

भर्ती कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि22 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2026
फॉर्म में संशोधन (Correction) करने की अवधि26 से 27 अक्टूबर 2026 तक
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) की संभावित तिथि19 नवंबर 2026 से प्रारंभ

पदों का संख्या, सैलरी और श्रेणीवार आरक्षण

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-02 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 का वेतनमान मिलेगा। कुल 200 रिक्तियों का श्रेणीवार डिटेल्स इस प्रकार है।

श्रेणी (Category)कुल पदउत्तराखंड महिला आरक्षित पद
अनारक्षित (General)10532
अनुसूचित जाति (SC)3912
अनुसूचित जनजाति (ST)0802
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)2708
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)2106
कुल रिक्तियां20060

(नोट: पूर्व सैनिकों, अनाथों, खिलाड़ियों और राज्य आंदोलनकारियों के लिए भी नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण लागू रहेगा।)

पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

  • आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा विज्ञान (Science) या गणित (Mathematics) विषय के साथ पास होना अनिवार्य है।

शारीरिक अर्हता व दक्षता परीक्षा (Physical Test)

सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी और महिलाओं के लिए 150 सेमी अनिवार्य है (पर्वतीय क्षेत्र एवं ST अभ्यर्थियों को ऊंचाई में नियमानुसार छूट मिलेगी)। शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानक इस प्रकार हैं।

टेस्ट का प्रकारपुरुष अभ्यर्थीमहिला अभ्यर्थीसमय / मानक
दौड़ (Running)25 किमी14 किमीअधिकतम 04 घंटे
शॉट पुट (7.275 किग्रा)5.00 मीटर3.50 मीटरक्वालिफाइंग
लंबी कूद (Long Jump)4.00 मीटर2.00 मीटरक्वालिफाइंग
ऊंची कूद (High Jump)1.10 मीटर0.70 मीटरक्वालिफाइंग

आइए जानते हैं कि कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

फॉर्म भरने में कोई गलती न हो, इसके लिए आवेदन करते समय इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. पोर्टल पर जाएं: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  2. OTR / रजिस्ट्रेशन: यदि आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर One Time Registration (OTR) प्रोफाइल बनाएं।
  3. दस्तावेज़ अपलोड करें:
    • नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए 10वीं का प्रमाणपत्र और पहचान पत्र की प्रति अपलोड करें।
    • वर्टिकल/हॉरिजॉन्टल आरक्षण का लाभ लेने के लिए अपना जाति या श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
    • पर्वतीय क्षेत्र में छूट के लिए हिल सर्टिफिकेट (Hill Certificate) अपलोड करें।
  4. फीस भुगतान व सबमिशन: निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (UPI/नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड) से करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 16 सितम्बर 2026, 2:23 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें