UP PRT Teacher: यूपी प्राइमरी शिक्षक के 12405 पदों के B.Ed वाले नहीं भर सकते हैं फॉर्म! जाने क्यों और क्या है पात्रता

17 सितम्बर 2026, 8:43 पूर्वाह्न IST

Share

UP PRT Teacher: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सरकारी मास्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों (PRT Teacher) के कुल 12,405 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लेकिन इस भर्ती नोटिफिकेशन के साथ ही B.Ed डिग्री धारकों को एक बड़ा झटका लगा है। आयोग के नए सेवा नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इस भर्ती में B.Ed उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा और कैटेगरी वाइज वैकेंसी की पूरी जानकारी जरूर जान लें।

कैटेगरी वाइज पदों का पूरा विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 12,405 रिक्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। अनारक्षित (General) वर्ग से लेकर आरक्षित वर्गों के लिए पदों की स्थिति नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती है।

वर्ग / कैटेगरीकुल आरक्षित पद
अनारक्षित (General)5,124
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)3,233
अनुसूचित जाति (SC)2,727
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)1,123
अनुसूचित जनजाति (ST)198
कुल पद (Total Vacancies)12,405

कौन कर सकता है आवेदन और B.Ed वाले क्यों हुए बाहर?

अगर शैक्षिक योग्यता की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) होने के साथ-साथ D.El.Ed (BTC) या B.El.Ed उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का प्राथमिक स्तर का TET/CTET पास होना भी जरूरी रखा गया है।

B.Ed वाले क्यों नहीं भर सकते फॉर्म?

साल 2023 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले और संशोधित गाइडलाइंस के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक स्तर पर केवल डिप्लोमा धारक (BTC/D.El.Ed) ही पढ़ाने के लिए पात्र माने गए हैं। इसी वजह से B.Ed डिग्री धारकों को इस 12,405 वैकेंसी से बाहर रखा गया है। B.Ed उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब केवल अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8), TGT/PGT और हायर सेकेंडरी लेवल की भर्तियों के लिए ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

आयु सीमा और अन्य जरूरी बातें

  • आयु सीमा: इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
  • आयु में छूट: उत्तर प्रदेश के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST आदि) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।

अगर आपके पास BTC/D.El.Ed की डिग्री और प्राथमिक TET का सर्टिफिकेट है, तो बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन तुरंत पूरा कर लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 17 सितम्बर 2026, 8:43 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें