UPSC NDA, NA और CDS 2 Answer Key 2026 जारी! जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

17 सितम्बर 2026, 10:53 पूर्वाह्न IST

Share

UPSC NDA, NA , CDS 2 Answer Key Released: अगर आपने भी 13 सितंबर 2026 को आयोजित हुई UPSC NDA, NA या CDS 2 की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए एक बड़ी और काम की खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इन परीक्षाओं की ऑफिशियल आंसर-की (Answer Key) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

इस आंसर-की के आने से अब उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और आधिकारिक मार्किंग स्कीम के हिसाब से अपने संभावित स्कोर (Expected Marks) का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

परीक्षा और पदों का पूरा डिटेल्स

भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए आयोजित इन दोनों प्रमुख परीक्षाओं का संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई टेबल में देखा जा सकता है।

परीक्षा का नामकुल पद (Vacancies)परीक्षा की तिथिआधिकारिक वेबसाइट
NDA & NA Examination (II) 202639413 सितंबर 2026upsc.gov.in
Combined Defence Services (CDS-II) 202645113 सितंबर 2026upsc.gov.in

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप तरीका)

अगर आप अपनी परीक्षा की आंसर-की चेक करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Examination’ या ‘Answer Keys’ के सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी परीक्षा के अनुसार ‘NDA/NA II 2026’ या ‘CDS II 2026’ की आंसर-की लिंक का चयन करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करके अपने अंकों का आकलन कर लें।

Answer Key देखने के लिए क्लिक करें

स्कोर चेक करते समय रखें इस बात का ध्यान

उम्मीदवार ध्यान दें कि आंसर-की के जरिए निकाला गया स्कोर केवल एक संभावित (Tentative) मार्क्स का आकलन है। चयन के लिए अंतिम परिणाम (Final Result), आधिकारिक कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट बाद में आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

आगे के नतीजों और एसएसबी इंटरव्यू से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 17 सितम्बर 2026, 10:53 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें