IBPS RRB Apply Online 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) और ऑफिसर कैडर (Scale-I, II & III) के कुल 13,706 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (CRP RRBs-XV) जारी कर दिया है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 सितंबर 2026 तक IBPS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
पदों की डिटेल्स और रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) से लेकर सीनियर मैनेजर तक के पदों को भरा जाएगा। राजस्थान ग्रामीण बैंक के लिए ऑफिस असिस्टेंट के 225 पद आरक्षित रखे गए हैं। पदवार रिक्तियों का ब्योरा इस प्रकार है।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose – Clerk) | 8,183 |
| ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager) | 4,256 |
| ऑफिसर स्केल-II (General Banking Officer) | 666 |
| ऑफिसर स्केल-II (Specialist Officers – IT, CA, Law, Agri etc.) | 381 |
| ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager) | 220 |
| कुल पद (Total Vacancies) | 13,706 |
परीक्षा व भर्ती प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां
अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।
| महत्त्वपूर्ण इवेंट | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान अवधि | 01 सितंबर से 21 सितंबर 2026 |
| ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा | 21 और 22 नवंबर 2026 |
| ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा | 06, 12 और 13 दिसंबर 2026 |
| ऑफिसर स्केल-I, II व III मुख्य/सिंगल परीक्षा | 20 दिसंबर 2026 |
| ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा | 30 जनवरी 2027 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट (फाइनली जॉइनिंग) | फरवरी / मार्च 2027 |
आइये जानते है कि क्या योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क ?
- शैक्षणिक योग्यता: ऑफिस असिस्टेंट व ऑफिसर स्केल-I पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। स्केल-II और III के लिए पद से संबंधित विशेष योग्यता (जैसे 50% अंक, B.Tech, CA, Law या MBA) और अनुभव मांगा गया है। इसके अलावा संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा (जैसे राजस्थान के लिए हिंदी) का ज्ञान आवश्यक है।
- आयु सीमा (01 सितंबर 2026 के अनुसार):
- ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।)
- आवेदन शुल्क: SC/ST/PwBD/ESM अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 रखा गया है, जबकि अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹850 तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए किसी भी प्रकार का इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा; चयन केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। वहीं ऑफिसर स्केल-I, II और III के लिए परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी होगा।
प्रारंभिक परीक्षा में 80 अंकों के रीजनिंग और मैथ्स/न्यूमेरिकल एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के प्रश्न (रीजनिंग, कंप्यूटर, जनरल अवेयरनेस, हिंदी/अंग्रेजी और मैथ्स) पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CRP for RRBs” लिंक पर क्लिक करके संबंधित पद का चुनाव करें।
- “Click Here for New Registration” पर क्लिक कर अपना नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद फोटो, सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा पत्र (Handwritten Declaration) और लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करें।
- अंत में अपनी श्रेणी अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।
