DRDO Paid Internship 2026: डीआरडीओ में काम करने का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹5,000 स्टाइपेंड; जानें कैसे करें अप्लाई

18 सितम्बर 2026, 3:15 अपराह्न IST

Share

DRDO Paid Internship 2026: कॉलेज की पढ़ाई के साथ देश के अग्रणी रक्षा अनुसंधान संगठन में काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की कानपुर स्थित प्रयोगशाला ‘डिफेंस मैटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट’ (DMSRDE) ने यूजी और पीजी छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा की है।

इस इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य होनहार छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और नई टेक्नोलॉजी सीखने का मंच प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को न केवल डिफेंस सेक्टर में काम करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

डीआरडीओ कानपुर इंटर्नशिप

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्थानDMSRDE (DRDO), कानपुर
पद का नामपेड इंटर्न (Paid Intern)
कुल सीटें09
इंटर्नशिप अवधि6 महीने
मासिक स्टाइपेंड₹5,000/- प्रति माह
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
चयन प्रक्रियामार्क्स (CGPA) / इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइटdrdo.gov.in

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतरीन होना चाहिए। पात्रता से जुड़ी मुख्य शर्तें नीचे दी गई हैं।

  • शैक्षणिक योग्यताओं की शाखाएं: केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलिमर्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैटेरियल साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री या मैटेरियल साइंस।
  • कोर्स का स्तर: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक या एमई/एमटेक/एमएससी के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र ही पात्र होंगे।
  • मार्क्स और आयु सीमा: अभ्यर्थी का एकेडमिक रिकॉर्ड कम से कम 65% मार्क्स या समकक्ष CGPA वाला होना चाहिए। साथ ही, आवेदक की उम्र अंतिम तिथि तक 28 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है।

आवेदन करने का सही तरीका: ऑफलाइन भेजें फॉर्म

इस इंटर्नशिप के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म भरना काफी नहीं है, बल्कि स्पीड पोस्ट या बाई-हैंड हार्ड कॉपी भेजनी होगी।

  1. सबसे पहले डीआरडीओ की वेबसाइट से जारी नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म के फॉर्मेट को डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म में अपनी सभी निजी व शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  3. कॉलेज का लेटरहेड अनिवार्य: यह आवेदन आपके कॉलेज के डीन, डायरेक्टर या प्रिंसिपल द्वारा साइन और अटेस्टेड (Request Letter) होना चाहिए।
  4. फॉर्म के साथ 10वीं की मार्कशीट, पिछले सभी सेमेस्टर्स की मार्कशीट, कॉलेज आईडी कार्ड और बायोडेटा की कॉपी अटैच करें।
  5. पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म को लिफाफे में बंद करके स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से इस पते पर 28 सितंबर 2026 से पहले पहुंचा दें:

पता: डायरेक्टर, रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (DMSRDE), जीटी रोड, कानपुर – 208013 (उत्तर प्रदेश)।

ध्यान रहे कि अधूरा या बिना कॉलेज रिकमेंडेशन वाला फॉर्म तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए समय रहते अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें।

नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म https://drdo.gov.in/drdo/sites/default/files/vacancy/advtDMSRDE16092026.pdf

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 18 सितम्बर 2026, 3:15 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें