Southern Railway Form 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, स्काउट्स एंड गाइड्स कोटे के तहत निकली भर्ती

19 सितम्बर 2026, 6:54 अपराह्न IST

Share

Southern Railway Form 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), दक्षिणी रेलवे, चेन्नई ने स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिणी रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 17 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

अगर आपके पास 10वीं या 12वीं की योग्यता है और आप स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 (सुबह 9:00 बजे) से शुरू हो चुकी है, जो 18 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक जारी रहेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrcmas.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

पदों की संख्या , शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में लेवल-1 और लेवल-2 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है।

पद का स्तर (Level)अनिवार्य शैक्षणिक योग्यतासामान्य वर्ग की आयु सीमाआरक्षित वर्ग को आयु में छूट
लेवल-250% अंकों के साथ 12वीं पास (SC/ST/Ex-Servicemen के लिए अंक सीमा जरूरी नहीं) अथवा 10वीं के साथ ITI / CCTA अप्रेंटिसशिप।18 से 30 वर्षOBC: 18–33 वर्ष SC/ST: 18–35 वर्ष
लेवल-110वीं पास अथवा ITI अथवा NCVT से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)।18 से 33 वर्षOBC: 18–36 वर्ष SC/ST: 18–38 वर्ष

स्काउट्स एंड गाइड्स की अनिवार्य शर्तें

चूंकि यह भर्ती स्काउट्स एंड गाइड्स कोटे के तहत हो रही है, इसलिए आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ इन विशेष शर्तों को पूरा करना होगा:

  • पुरस्कार: उम्मीदवार के पास राष्ट्रपति स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर पुरस्कार या हिमालयन वुड बैज (HWB) होना अनिवार्य है।
  • सक्रिय सदस्यता: आवेदक वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक स्काउट्स संगठन का सक्रिय सदस्य रहा हो और वर्तमान में भी सक्रिय हो (जिसका प्रमाण निर्धारित प्रारूप अनुलग्नक-ए में देना होगा)।
  • आयोजनों में भागीदारी: कम से कम 2 राष्ट्रीय/ऑल इंडिया रेलवे स्तर के और 2 राज्य स्तर के कार्यक्रमों में भाग लिया होना चाहिए (इसका ब्योरा अनुलग्नक-बी में देना होगा)।

आवेदन शुल्क और रिफंड की सुविधा

रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी का प्रावधान भी रखा है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जिसमें से परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 वापस (Refund) कर दिए जाएंगे।

वहीं एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) के लिए शुल्क ₹250 तय किया गया है। परीक्षा में शामिल होने पर यह पूरा शुल्क सीधे अभ्यर्थी के बैंक खाते में रिफंड कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाएं। वहां अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद लेवल-1 या लेवल-2 का चयन करें। फॉर्म भरते समय स्काउट/गाइड की यूनिफॉर्म वाली फोटो, जरूरी दस्तावेज और फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की सही जानकारी अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन मोड में फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 19 सितम्बर 2026, 6:54 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें