UP Anganwadi Form 2026: शाहजहांपुर में आंगनवाड़ी सहायिका के 460 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं 8 अक्टूबर तक करें आवेदन

19 सितम्बर 2026, 8:45 अपराह्न IST

Share

UP Anganwadi Form 2026: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सरकारी नौकरी की राह देख रही महिलाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने शाहजहांपुर जिले की 15 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी सहायिका (Anganwadi Sahayika) के कुल 460 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य महिला अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर जाकर आगामी 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकती हैं।

परियोजना वार रिक्तियों का विवरण

शाहजहांपुर जिले की 15 अलग-अलग बाल विकास परियोजनाओं में पदों को बांटा गया है। सबसे अधिक 85 पद पुवायां परियोजना में हैं, वहीं सबसे कम 10 पद जलालाबाद परियोजना में रखे गए हैं ।

बाल विकास परियोजना का नामरिक्त पदों की संख्याबाल विकास परियोजना का नामरिक्त पदों की संख्या
पुवायां85कलान26
भवालखेरा46निगोही26
बांदा44मदनपुर21
सिंधौली42जैतीपुर20
दादरौल33कांट19
खुदागंज33मिर्जापुर15
तिलहर27खुटार13
जलालाबाद10कुल रिक्त पद460

आवेदन के लिए क्या हैं जरूरी शर्तें और पात्रता?

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए केवल संबंधित क्षेत्र की स्थानीय महिला उम्मीदवार ही पात्र मानी जाएंगी। मुख्य योग्यता नियम नीचे दिए गए हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • स्थानीय निवासी की शर्त: महिला अभ्यर्थी को उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का स्थायी निवासी होना जरूरी है, जहां के आंगनवाड़ी केंद्र में पद खाली है।
  • आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी और जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं (हाईस्कूल) की मार्कशीट मान्य की जाएगी।

बिना परीक्षा के सीधे मेरिट से होगा चयन

शाहजहांपुर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। पूरी चयन प्रक्रिया 100% ऑनलाइन और शैक्षणिक मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी।

मेरिट तैयार करते समय अभ्यर्थी के 12वीं के प्राप्तांकों को मुख्य आधार माना जाएगा। इसके अलावा यदि उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) की उच्च डिग्री है, तो सरकारी नियमों के तहत उनके अंकों का वेटेज भी पोर्टल द्वारा मेरिट लिस्ट में जोड़ा जाएगा।

पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

अगर आप सभी शर्तों को पूरा करती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर इन आसान स्टेप्स में अपना फॉर्म भर सकती हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं और ‘आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026-27’ के लिंक पर क्लिक करें।
  2. अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. लॉगिन के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता (12वीं/ग्रेजुएशन), व्यक्तिगत विवरण और निवास प्रमाण से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  4. मांगे गए जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  5. भरे हुए फॉर्म को री-चेक करें और सबमिट बटन दबाकर आवेदन का प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 19 सितम्बर 2026, 8:45 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें