LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी दे रहा 10वीं-12वीं पास छात्रों को ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

20 सितम्बर 2026, 3:03 अपराह्न IST

Share

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के होनहार छात्रों की आगे की पढ़ाई में मदद करने के लिए लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने एक शानदार पहल की है। एलआईसी की ओर से ‘गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करने वाले मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ₹50,000 सालाना तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

यदि आप भी अपनी आगे की पढ़ाई (जैसे- मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या आईटीआई) जारी रखना चाहते हैं, तो इस छात्रवृत्ति के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

किसे कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

एलआईसी द्वारा दी जाने वाली इस स्कॉलरशिप राशि को छात्रों के चुने गए कोर्स के आधार पर तय किया गया है। यह पूरी धनराशि छात्रों को दो अलग-अलग किस्तों में दी जाएगी:

पास की गई कक्षा / कोर्सआगे का चयनित पाठ्यक्रमकुल वार्षिक स्कॉलरशिप
12वीं पास (Medical Students)MBBS, BAMS, BHMS, BDS आदि₹50,000/-
12वीं पास (Engineering Students)BE, B.Tech, B.Arch आदि₹40,000/-
12वीं पास (General Degree)बीए, बीएससी, बीकॉम, डिप्लोमा आदि₹20,000/-
10वीं पास (Special Scholarship)11वीं, 12वीं, आईटीआई या वोकेशनल कोर्स₹15,000/-

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता और शर्तें

छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को एलआईसी द्वारा निर्धारित कुछ मुख्य शर्तों को पूरा करना होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास स्कॉलरशिप के लिए 12वीं/डिप्लोमा में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है। इसी तरह 10वीं पास स्पेशल स्कॉलरशिप के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए।
  • पारिवारिक आय सीमा: छात्र के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन प्रक्रिया

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पिछली परीक्षा की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फीस रसीद, एनरोलमेंट नंबर, आधार कार्ड और स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी।

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gjss.licindia.in/GJSS/ पर जाएं। होमपेज पर दिए गए स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक करके अपनी सभी शैक्षणिक व personal डिटेल्स दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें। ध्यान रहे कि इस आवेदन के लिए कोई भी फीस या शुल्क नहीं लिया जाता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 20 सितम्बर 2026, 3:03 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें