WBCHSE Class 12 Exam Schedule: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 21 सितंबर से; देखें पूरा टाइमटेबल और जरूरी गाइडलाइंस

20 सितम्बर 2026, 4:25 अपराह्न IST

Share

WBCHSE Class 12 Exam Schedule: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के तहत सेमेस्टर-3 की परीक्षाओं का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेंगी।

काउंसिल ने परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ OMR शीट इवैल्यूएशन, परीक्षा हॉल के नियमों और इंविजिलेशन से जुड़ी सख्त गाइडलाइंस भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जारी कर दी हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो टाइमटेबल के साथ-साथ इन नियमों को ध्यान से समझ लें।

परीक्षा की टाइमिंग और शिफ्ट

अधिकांश विषयों की परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, कुछ विशेष विषयों के लिए समय-सारणी में थोड़ा बदलाव किया गया है:

विषय का प्रकारपरीक्षा का समय
सामान्य विषय (General Subjects)सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
म्यूजिक और विजुअल आर्ट्ससुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
वोकेशनल विषय (Vocational Subjects)दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक (दूसरी शिफ्ट)

WBCHSE 12वीं सेमेस्टर-3 परीक्षा 2027: पूरा तिथिवार टाइमटेबल

छात्रों की सहूलियत के लिए विषयवार परीक्षा तिथियां नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा की तिथिविषय (Subjects)
21 सितंबरप्रथम भाषा (बंगाली-A, इंग्लिश-A, हिंदी-A, नेपाली-A, उर्दू, संथाली, ओडिया, तेलुगु, पंजाबी)
24 सितंबरद्वितीय भाषा (इंग्लिश-B, बंगाली-B, हिंदी-B, नेपाली-B, अल्टरनेटिव इंग्लिश)
25 सितंबरइकोनॉमिक्स, एंथ्रोपोलॉजी, साइंस ऑफ वेल-बीइंग, एप्लाइड एआई
28 सितंबरफिजिक्स, न्यूट्रिशन, एजुकेशन, अकाउंटेंसी
29 सितंबरकंप्यूटर साइंस, मॉडर्न कंप्यूटर एप्लीकेशन, EVS, हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक, विजुअल आर्ट्स
30 सितंबरस्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, कमर्शियल लॉ एंड ऑडिटिंग, हिस्ट्री
1 अक्टूबरकेमिस्ट्री, जियोग्राफी, ह्यूमन डेवलपमेंट एंड रिसोर्स मैनेजमेंट, बिजनेस स्टडीज
3 अक्टूबरफिलॉसफी
12 अक्टूबरमैथमेटिक्स, बिजनेस मैथ्स, संस्कृत, फारसी, अरबी, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एग्रीकल्चर
13 अक्टूबरसाइबर सिक्योरिटी, एआई, डेटा साइंस, सोशियोलॉजी, फिशरीज; (2nd शिफ्ट: वोकेशनल सब्जेक्ट)
14 अक्टूबरबायोलॉजिकल साइंस, पॉलिटिकल साइंस, कॉस्टिंग एंड टैक्सेशन

परीक्षा हॉल के कड़े नियम और जरूरी दिशा-निर्देश

  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह बैन: परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। अगर किसी छात्र के पास कोई गैजेट पाया जाता है, तो उसका परीक्षा और नामांकन (Enrollment) तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
  • चार भाषाओं में मिलेंगे प्रश्न पत्र: प्रश्न पत्र बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी और ओल चिकी भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
  • OMR शीट पर होंगे उत्तर: सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के उत्तर देने के लिए छात्रों को OMR आंसर शीट प्रदान की जाएगी।
  • सख्त इंविजिलेशन व्यवस्था: निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए प्रति 20 छात्रों पर एक इंविजिलेटर (1:20 का अनुपात) और एक काउंसिल नॉमिनी तैनात रहेगा। प्रश्न पत्र के सीलबंद लिफाफे सीधे परीक्षा हॉल में छात्रों के सामने ही खोले जाएंगे।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 20 सितम्बर 2026, 4:25 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें