UIIC AO Vacancy 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में 225 अफसरों की भर्ती, ₹1.10 लाख तक मिलेगी सैलरी; ग्रेजुएट करें अप्लाई

21 सितम्बर 2026, 7:04 पूर्वाह्न IST

Share

UIIC AO Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार की बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) से एक बड़ा अवसर सामने आया है। कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) के 225 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

अगर आप ग्रेजुएट हैं और बीमा क्षेत्र में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए बिना आखिरी समय का इंतजार किए समय रहते अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर दें।

UIIC भर्ती 2026

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
संस्थान का नामयूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC)
पद का नामएडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – AO (स्केल-1)
कुल पदों की संख्या225 पद (जनरलिस्ट: 200, हिंदी अधिकारी: 25)
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन
आयु सीमा (30 जून 2026 तक)21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
मासिक सैलरी (Gross Salary)₹82,485 बेसिक पे (महानगरों में लगभग ₹1,10,000/माह)
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा तिथि (संभावित)22 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटuiic.co.in

कैटेगरी और पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

कंपनी ने 225 रिक्तियों को जनरलिस्ट और हिंदी अधिकारी के पदों में विभाजित किया है। ध्यान रहे कि कोई भी उम्मीदवार केवल एक ही श्रेणी में आवेदन कर सकता है:

  • जनरलिस्ट (200 पद): अनारक्षित (General) – 68, OBC – 62, EWS – 22, SC – 30, ST – 18।
  • हिंदी अधिकारी (25 पद): अनारक्षित – 11, OBC – 7, EWS – 2, SC – 4, ST – 1।

योग्यता और आयु सीमा के नियम

  • जनरलिस्ट पद हेतु: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री (SC/ST/Divyang उम्मीदवारों के लिए 55% अंक अनिवार्य)।
  • हिंदी अधिकारी हेतु: हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ मास्टर (PG) डिग्री होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: आवेदक का जन्म 30 जून 1996 से 30 जून 2005 के बीच होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होगा: सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Qualifying), उसके बाद मुख्य परीक्षा (Objective + Descriptive) और अंत में इंटरव्यू। मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है।

इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 (+GST) है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल ₹250 सर्विस चार्ज देना होगा।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 21 सितम्बर 2026, 7:04 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें