RRB NTPC Graduate Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC Graduate) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक विज्ञापन (CEN No. 06/2026) जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 3,477 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, तो आप पे लेवल-5 और पे Level-6 के इन शानदार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। आवेदन करने से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें और फीस की जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती है।
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी / तारीख |
|---|---|
| नोटिस जारी होने की तारीख | 21 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| आवेदन शुल्क (General / OBC / EWS) | ₹500 (ऑनलाइन माध्यम) |
| आवेदन शुल्क (SC / ST / PwBD / ESM / महिला) | ₹250 (ऑनलाइन माध्यम) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा: इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST आदि) को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन से पहले आधार सत्यापन है बेहद जरूरी!
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar Verification) को अनिवार्य किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पहले कुछ जरूरी बातें ध्यान रखनी होंगी।
- आपके आधार कार्ड में दर्ज पूरा नाम और जन्मतिथि आपकी 10वीं (मैट्रिक) के सर्टिफिकेट से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।
- यदि आधार और 10वीं के सर्टिफिकेट में कोई अंतर है, तो आवेदन से पहले अपने आधार में सुधार करवा लें।
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट व आइरिस) अपडेट रखें, ताकि परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के समय कोई दिक्कत न हो।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल 5 चरणों में पूरा होगा।
- पहला चरण – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
- दूसरा चरण – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) या टाइपिंग स्किल टेस्ट (पद के अनुसार)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाना होगा। वहां अपनी प्राथमिक डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट किए गए फॉर्म की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

