BPSC TRE 4.0 Application Form 2026: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए 25 सितंबर से आवेदन शुरू, 32,388 पद , जानें जरूरी पात्रता

24 सितम्बर 2026, 9:19 पूर्वाह्न IST

Share

BPSC TRE 4.0 Application Form 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के स्कूलों में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती यानी BPSC TRE 4.0 का नया अपडेट जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो 25 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आइए, इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें, तिथियाँ और योग्यता विस्तार से समझते हैं।

BPSC TRE 4.0 Application Form 2026

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी BPSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। समय-सीमा का ध्यान रखते हुए अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कब क्या होगा ?तारीख / तिथि
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत25 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि26 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.in / bpsconline.bihar.gov.in

किस कक्षा में कितने पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति?

BPSC TRE 4.0 में सबसे ज्यादा सीटें उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) के लिए निकाली गई हैं। जो कुछ इस प्रकार से है।

कक्षा / स्तरकुल रिक्त पद
प्राथमिक (कक्षा 1 से 5)3,847
मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8)8,563
माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10)3,877
उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 से 12)16,101
कुल पद32,388

बिहार TRE 4 शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की शर्तें

अलग-अलग कक्षाओं में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/STET) पास होना अनिवार्य है।

  • कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक): अभ्यर्थी के पास CTET Paper-1 या BTET Paper-1 की उत्तीर्णता के साथ संबंधित D.El.Ed./B.Ed. योग्यता होनी चाहिए।
  • कक्षा 6 से 8 तक (मध्य): संबंधित विषय में स्नातक के साथ CTET Paper-2 या BTET Paper-2 उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • कक्षा 9 से 10 तक (माध्यमिक): संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर के साथ B.Ed. और STET Paper-1 पास होना अनिवार्य है।
  • कक्षा 11 से 12 तक (उच्च माध्यमिक): संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और B.Ed. के साथ STET Paper-2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा और वर्गवार छूट

  • अनारक्षित (पुरुष): अधिकतम 37 वर्ष।
  • पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) एवं अनारक्षित महिला: अधिकतम 40 वर्ष।
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) (पुरुष व महिला): अधिकतम 42 वर्ष।

आइए जानें कैसे होगा आवेदन ?

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “New User Registration” लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  3. प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के ज़रिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और CTET/STET/B.Ed की जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  5. अपनी हालिया फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करें और जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

BPSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के लिए क्लिक करें ( आवेदन लिंक 25 सितंबर को एक्टिव होगा)

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 24 सितम्बर 2026, 9:19 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें