UP PET Exam Pattern & Syllabus 2026: नई संशोधित तिथियों का जारी, जानिए 15 विषयों का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

27 सितम्बर 2026, 3:06 अपराह्न IST

Share

UP PET Exam Pattern & Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। आयोग ने परीक्षा की नई संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। जो लिखित परीक्षा पहले 23, 24 और 25 अक्टूबर को होनी थी, वह अब 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष रिकॉर्ड 35.42 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा रोजाना दो शिफ्टों (सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे) में संपन्न होगी। इस कटऑफ प्रतिस्पर्धा को पार करने के लिए परीक्षा पैटर्न और टॉपिक-वाइज सिलेबस को समझना बेहद जरूरी है।

यूपी PET एग्जाम पैटर्न 2026

पीईटी परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) आधारित होगी। इसमें सफलता पाने के लिए निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखना अनिवार्य है।

विवरणमानक / नियम
कुल प्रश्नों की संख्या100 प्रश्न (MCQs)
कुल अंक100 अंक
परीक्षा की अवधि2 घंटे (120 मिनट)
प्रश्न का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
निगेटिव मार्किंग (Negative Marking)प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक (0.25) काटा जाएगा

संपूर्ण सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस एवं टॉपिक डिटेल्स

आधिकारिक पाठ्यक्रम नोटिफिकेशन के अनुसार सभी 15 सेक्शन का विस्तृत जानकारी टेबल में दिया गया है।

क्र.सं.विषय (Subject)विस्तृत सिलेबस व टॉपिक कवरेज (Detailed Topics)अंक
1भारतीय इतिहास (Indian History)सिंधु घाटी की सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध धर्म (गौतम बुद्ध: जीवनी एवं शिक्षाएं), जैन धर्म (महावीर: जीवनी एवं शिक्षाएं), मौर्य वंश (सम्राट अशोक), गुप्त वंश (समुद्र गुप्त, चन्द्र गुप्त द्वितीय), हर्षवर्धन, राजपूत काल, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मराठा, ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, ब्रिटिश राज का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव।05
2भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (National Movement)स्वाधीनता आंदोलन के प्रारम्भिक वर्ष, स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन (महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका), क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय, विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट 1935, भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस।05
3भूगोल (Geography)भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल (नदियां तथा नदियों की घाटी, भूजल संसाधन, पर्वत, पहाड़ियां तथा हिमनद, मरुस्थल और शुष्क क्षेत्र, वन, खनिज संसाधन विशेषकर भारत में), भारत एवं विश्व का राजनीतिक भूगोल, जलवायु तथा मौसम, टाइम जोन, जनसांख्यिकीय परिवर्तन तथा प्रवास।05
4भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक): योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएं, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास (निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र), हरित क्रांति, दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार। 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था, वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार (कृषि सुधार, ढांचागत सुधार, श्रम-सुधार, आर्थिक सुधार, जीएसटी)।05
5भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासनभारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं, राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली (संघ एवं केंद्रशासित प्रदेश, केंद्र-राज्य सम्बन्ध), न्यायिक ढांचा (सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय), जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएं।05
6सामान्य विज्ञान (General Science)प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान, प्रारम्भिक रसायन विज्ञान, प्रारम्भिक जीव विज्ञान।05
7प्रारम्भिक अंकगणित (Arithmetic)पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव, प्रतिशतता, साधारण अंकगणितीय समीकरण, वर्ग एवं वर्गमूल, घातांक एवं घात, औसत।05
8सामान्य हिन्दी (General Hindi)संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, लिंग, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियां, सामान्य अशुद्धियां, लेखक और रचनाएं (गद्य एवं पद्य)।05
9सामान्य अंग्रेजी (General English)अंग्रेजी व्याकरण (English Grammar), अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न।05
10तर्क एवं तर्कशक्ति (Logic & Reasoning)बृहत् एवं लघु, क्रम एवं रैंकिंग, संबंध, समूह से भिन्न को अलग करना, कैलेण्डर एवं घड़ी, कारण और प्रभाव, कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर), निगमनात्मक तर्क/कथन विश्लेषण एवं निर्णय।05
11सामयिकी (Current Affairs)भारतीय एवं वैश्विक समसामयिकी घटनाएं।10
12सामान्य जागरूकता (General Awareness)भारत के पड़ोसी देश, देश-राजधानी एवं मुद्रा, भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश, भारतीय संसद (राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद), राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय दिवस, विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय, भारतीय पर्यटन स्थल, भारत की कला एवं संस्कृति, भारत एवं विश्व के खेल, भारतीय अनुसंधान संगठन, प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक, पुरस्कार एवं विजेता, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण।10
13अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन02 अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)।10
14ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण02 ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)।10
15तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण02 तालिकाओं की व्याख्या एवं विश्लेषण (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)।10

किन-किन सरकारी पदों के लिए PET पास करना अनिवार्य है?

उत्तर प्रदेश में समूह ‘ग’ (Group C) की अधिकांश भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पीईटी का स्कोर कार्ड पहला अनिवार्य चरण है। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।

  • राजस्व लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी
  • एएनएम (ANM) / स्वास्थ्य कार्यकर्ता
  • जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) एवं अकाउंटेंट/ऑडिटर
  • मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग एवं गन्ना सर्वेयर
  • एक्स-रे टेक्नीशियन, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन व आईटीआई अनुदेशक
  • वन रक्षक, वन्य जीव रक्षक एवं एग्रीकल्चर असिस्टेंट

तैयारी के लिए खास स्मार्ट टिप्स

पीईटी में 85+ का स्कोर पाना बहुत कठिन नहीं है यदि आप सही जगह फोकस करें। कुल 100 अंकों में से 50 अंक केवल 5 सेक्शन से आते हैं— ग्राफ (10 अंक), तालिका (10 अंक), अपठित गद्यांश (10 अंक), करेंट अफेयर्स (10 अंक) और जनरल अवेयरनेस (10 अंक)। इन पाँचों विषयों का नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट आपको कटऑफ की दौड़ में काफी आगे रख सकता है।

PDF डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 27 सितम्बर 2026, 3:06 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें