Railway Station Master Exam Pattern Changed: रेलवे स्टेशन मास्टर परीक्षा पैटर्न बदला! जानें कैसे बनेगी मेरिट

8 अक्टूबर 2026, 8:11 अपराह्न IST

Share

Railway Station Master Exam Pattern Changed: अगर आपका सपना भी इंडियन रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का है, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के चयन प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव करने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था साल 2026 से होने वाली सभी भर्तियों पर पूरी तरह से लागू कर दी जाएगी। इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समय की बचत करने वाला बनाना है, ताकि खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके।

अब तक अभ्यर्थियों को लंबी और जटिल परीक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन नए नियमों के तहत न सिर्फ परीक्षाओं की संख्या कम कर दी गई है, बल्कि नोटिफिकेशन से लेकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के फॉर्मूले में भी बदलाव किया गया है।

जानिए पुराना एग्जाम पैटर्न और नए नियमों में क्या बदला?

अब तक RRB स्टेशन मास्टर के पदों को NTPC (Non-Technical Popular Categories) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के तहत भरता था। इसमें उम्मीदवारों को दो अलग-अलग लिखित परीक्षाओं (CBT-1 और CBT-2) में बैठना होता था। CBT-1 पास करने वाले छात्र ही CBT-2 में शामिल होते थे, और फिर उसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT/साइको टेस्ट) का नंबर आता था।

लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों के लिए NTPC से अलग और स्वतंत्र नोटिफिकेशन जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब दो-दो लिखित परीक्षाओं के झंझट को खत्म करते हुए सिर्फ एक ही कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के चरण (Recruitment Steps)पुराना पैटर्न (Old Pattern)नया पैटर्न 2026 (New Pattern)
अधिसूचना (Notification)NTPC भर्ती के साथ संयुक्तअलग से विशेष नोटिफिकेशन
लिखित परीक्षा (Written Exam)2 चरण (CBT-1 एवं CBT-2)केवल 1 लिखित परीक्षा (Single CBT)
एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT / साइको)केवल अर्हकारी (Qualifying Nature)30% अंक मेरिट में जुड़ेंगे
CBAT हेतु चयन अनुपातकुल पदों का 8 गुनाकुल पदों का 8 गुना
दस्तावेज सत्यापन (DV & Medical)1:1 के अनुपात में बुलाए जाएंगे1:1 के अनुपात में बुलाए जाएंगे

70-30 वेटेज के फॉर्मूले से तैयार होगी फाइनल मेरिट

नए पैटर्न की सबसे खास बात इसकी फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया में छुपा है। जहां पहले साइको टेस्ट (CBAT) को केवल क्वालीफाइंग माना जाता था, वहीं अब इसके मार्क्स का असर आपकी अंतिम सफलता पर सीधा पड़ेगा।

लिखित परीक्षा में पास होने वाले कुल खाली पदों के 8 गुना अभ्यर्थियों को साइको टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनाने में लिखित परीक्षा के अंकों को 70% वेटेज दिया जाएगा, जबकि साइको टेस्ट (CBAT) के अंकों को 30% वेटेज मिलेगा। इस 70-30 के कॉम्बिनेशन से तैयार होने वाली मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को 1:1 के अनुपात में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

अगर आप भी स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी में जुटे हैं, तो दो-दो लिखित परीक्षाओं का तनाव छोड़कर सिर्फ एक परीक्षा और मजबूत साइको टेस्ट की तैयारी पर अपना पूरा फोकस बना लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 08 अक्टूबर 2026, 8:11 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें