UPTET City Slip 2026: उत्तर प्रदेश टेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए हुए लाखों अभ्यर्थियों के परीक्षा का सिटी इंटीमेशन स्लिप उत्तर प्रदेश, शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा आधिकारिक तौर पर वेबसाइट ” upessc.up.gov.in ” पर जारी किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी और डेट देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स को भरकर के सिटी इंटीमेशन स्लिप ( City Intimation Slip) डाउनलोड कर सकते हैं।
आईए जानते हैं , कैसे होगा सिटी इंटरनेशनल स्लिप डाउनलोड ?
कैसे डाउनलोड करें UPTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप ?
- यूपीटीईटी एग्जाम इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक “Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test-2026 City Slip” पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा , यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी को भरें।
- डीटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही स्मार्टफोन/लैपटॉप में सिटी इंटीमेशन स्लिप की PDF कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।
2-3 और 4 जुलाई को होगा यूपी टेट परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 , 3 और 4 जुलाई को किया जा रहा है , आज 22 जून को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो चुका है।
30 जून तक आ सकता है एडमिट कार्ड
यूपीटेट परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ” 30 जून तक एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद ” है।
शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद उम्मीदवार सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के ही प्रक्रिया से एडमिट कार्ड ( UPTET Admit Card 2026) डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए , शिक्षा सेवा चयन आयोग , उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
यूपी टीईटी परीक्षा 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें।
1 शिक्षा सेवा चयन आयोग , उत्तर प्रदेश, “यूपी टीईटी परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप “, 2026. Source Link
