UPTET City Slip 2026: यूपी टीईटी परीक्षा सिटी स्लिप जारी! रजिस्ट्रेशन नंबर से करें डाउनलोड @upessc.up.gov.in

22 जून 2026, 11:10 पूर्वाह्न IST

Share

UPTET City Slip 2026: उत्तर प्रदेश टेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए हुए लाखों अभ्यर्थियों के परीक्षा का सिटी इंटीमेशन स्लिप उत्तर प्रदेश, शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा आधिकारिक तौर पर वेबसाइट ” upessc.up.gov.in ” पर जारी किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी और डेट देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स को भरकर के सिटी इंटीमेशन स्लिप ( City Intimation Slip) डाउनलोड कर सकते हैं।

आईए जानते हैं , कैसे होगा सिटी इंटरनेशनल स्लिप डाउनलोड ?

कैसे डाउनलोड करें UPTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप ?

  • यूपीटीईटी एग्जाम इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक “Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test-2026 City Slip” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा , यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी को भरें।
  • डीटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही स्मार्टफोन/लैपटॉप में सिटी इंटीमेशन स्लिप की PDF कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।

2-3 और 4 जुलाई को होगा यूपी टेट परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 , 3 और 4 जुलाई को किया जा रहा है , आज 22 जून को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो चुका है।

30 जून तक आ सकता है एडमिट कार्ड

यूपीटेट परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ” 30 जून तक एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद ” है।

शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद उम्मीदवार सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के ही प्रक्रिया से एडमिट कार्ड ( UPTET Admit Card 2026) डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए , शिक्षा सेवा चयन आयोग , उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

यूपी टीईटी परीक्षा 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें।

Sources

1 शिक्षा सेवा चयन आयोग , उत्तर प्रदेश, “यूपी टीईटी परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप “, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 22 जून 2026, 11:10 पूर्वाह्न