यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ चपरासी भर्ती 2026
यूपी अलीगढ़ मंडल में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 105 पदों पर "चपरासी भर्ती 2026" का आयोजन किया गया है। अंतिम तिथि 28 जून 2026 से पहले आवेदन करें, योग्यता 10वीं पास है।
इस भर्ती का नोटिफिकेशन M/s Deepti Enterprises के द्वारा अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, एटा, कासगंज, और हाथरस जनपद के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चपरासी के 105 खाली पदों के लिए जारी किया गया है।
खाली पदों का विवरण, आरक्षण अनुसार
श्रेणी
पदों की संख्या
अनारक्षित/ सामान्य
43
ओबीसी
29
एससी
21
ईडब्ल्यूएस
11
एसटी
01
कुल पद
105
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए।
पात्रता: केवल अलीगढ मण्डल के जनपद ( अलीगढ़, कासगंज, एटा एवं हाथरस) के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र है।
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए।
कार्य के बारें में: चयनित कार्मिकों को प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापिका के निर्देशानुसार कार्यालय अभिलेखों के सुरक्षा , प्रयोगशाला , पुस्तकालय , विद्यालय साज सज्जा सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय की अन्य गतिविधियों से सम्बन्धित कार्य करने होंगे।
चयनित अभ्यर्थियों के लिए 11079 महीने मानदेय है साथ साथ, PF, ESI और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती है।
इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है , अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें
कार्य का स्थान: अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस है।
आवेदन कैसे करें ? सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर रजिस्टर करें और प्रोफाइल तैयार करें , फिर नौकरी के लिए आवेदन करें।
जिला सेवायोजन कार्यालय पर भी जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।