नौकरी विवरण

1 महीने पहले पोस्ट किया गया

माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश

यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ चपरासी भर्ती 2026

यूपी अलीगढ़ मंडल में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 105 पदों पर "चपरासी भर्ती 2026" का आयोजन किया गया है। अंतिम तिथि 28 जून 2026 से पहले आवेदन करें, योग्यता 10वीं पास है।
उत्तर प्रदेश
संविदा
पदों की संख्या: 105
10वीं पास
₹11,079 महीने

नौकरी की मुख्य बातें

आवेदन तिथि: 12 जून 2026
अंतिम तिथि: 28 जून 2026
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
खास बात! आवेदन निशुल्क है, चयन मेरिट के आधार पर होगा

नौकरी का विवरण

  • ये एक आउटसोर्सिंग संविदा भर्ती है।
  • इस भर्ती का नोटिफिकेशन M/s Deepti Enterprises के द्वारा अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, एटा, कासगंज, और हाथरस जनपद के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चपरासी के 105 खाली पदों के लिए जारी किया गया है।
  • खाली पदों का विवरण, आरक्षण अनुसार
श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित/ सामान्य43
ओबीसी29
एससी21
ईडब्ल्यूएस11
एसटी01
कुल पद105
  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए।
  • पात्रता: केवल अलीगढ मण्डल के जनपद ( अलीगढ़, कासगंज, एटा एवं हाथरस) के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र है।
  • आयु सीमा: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए।
  • कार्य के बारें में: चयनित कार्मिकों को प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापिका के निर्देशानुसार कार्यालय अभिलेखों के सुरक्षा , प्रयोगशाला , पुस्तकालय , विद्यालय साज सज्जा सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय की अन्य गतिविधियों से सम्बन्धित कार्य करने होंगे।
  • चयनित अभ्यर्थियों के लिए 11079 महीने मानदेय है साथ साथ, PF, ESI और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती है।
  • इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है , अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें
  • कार्य का स्थान: अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस है।
  • आवेदन कैसे करें ? सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर रजिस्टर करें और प्रोफाइल तैयार करें , फिर नौकरी के लिए आवेदन करें।
  • जिला सेवायोजन कार्यालय पर भी जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।