नौकरी विवरण

1 महीने पहले पोस्ट किया गया

उत्तर प्रदेश, लोक सेवा आयोग (UPPSC)

यूपी पीसीएस भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 25 जून 2026 को जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 500 पोस्ट के लिए जारी किया गया है , इसके तहत राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में SDM, DSP, BDO और तहसीलदार जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश
परमानेंट
पदों की संख्या: 500
ग्रेजुएशन
बेसिक पे ₹56,100 (लेवल - 10)

नौकरी की मुख्य बातें

आवेदन तिथि: 25 जून 2026
अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026
आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष तक
आवेदन पत्र में सुधार/संशोधन की अंतिम तिथि: 03 अगस्त 2026
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा: 06 दिसम्बर 2026
खास बात! यूपी में SDM, DSP, BDO और तहसीलदार बनने का सुनहरा मौका है।

नौकरी का विवरण

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • कुछ विशेष पदों के लिए विशिष्ट योग्यताएं भी निर्धारित की गई है। जैसे –
पद / श्रेणीशैक्षणिक योग्यता
सब-रजिस्टारकानून में स्नातक डिग्री (LLB)
सांख्यिकी अधिकारीगणित, सांख्यिकी (Statistics), या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (Postgraduate Degree)
चिकित्सा/स्वास्थ्य पदचिकित्सा विज्ञान में डिग्री या प्रासंगिक व्यावसायिक योग्यता
पशुचिकित्सा अधिकारीवैध परिषद पंजीकरण के साथ B.V.Sc. और A.H. डिग्री
  • आयु सीमा: आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी , छूट इस प्रकार है –
श्रेणीआयु सीमा में छूट
उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी, उत्तर प्रदेश के ओबीसी, उत्तर प्रदेश के राज्य सरकारी कर्मचारी, उत्तर प्रदेश के कुशल खिलाड़ी5 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष)
उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन (PH)15 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा: 55 वर्ष)
उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक (Ex-Army Personnel)3 वर्ष + सेना में सेवा की कुल अवधि
शोध छात्र (मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम)3 वर्ष तक (पूरे किए गए कार्यकाल के आधार पर)
  • परीक्षा में शामिल प्रमुख पद –
    • डिप्टी कलेक्टर
    • डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी)
    • ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ)
    • असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (एआरटीओ)
    • ट्रेजरी ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर
    • कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
    • नायब तहसीलदार
    • डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर
    • सब रजिस्ट्रार
      चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ)
    • फूड सेफ्टी ऑफिसर
    • लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर
    • एक्साइज इंस्पेक्टर
    • डिप्टी जेलर
    • डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर
    • इन्फॉर्मेशन ऑफिसर / डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन ऑफिसर
    • असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
    • सीनियर लेक्चरर, डाइट
      प्रिंसिपल, गवर्नमेंट इंटरमीडिएट कॉलेज (जीआईसी)
    • ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (कंप्यूटर)
      लॉ ऑफिसर और कई दूसरे पद

  • यूपी पीसीएस की इस भर्ती में तीन लेवल की परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा: इसमें दो पेपर GS Paper 1 और CSAT वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं, जिसमें 1/3 का नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
  • मुख्य परीक्षा: यह वर्णनात्मक लिखित परीक्षा होती है, जिसमें उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (GS Paper V और VI) शामिल हैं।
  • साक्षात्कार: व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू लिया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनती है।
  • आवेदन फीस इस प्रकार है –
श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी₹125/-
एससी / एसटी₹65/-
दिव्यांग₹25/-
  • आवेदन फीस ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड आदि के द्वारा जमा कर सकते हैं।
  • यूपी पीसीएस के अलग अलग पदों के लिए वेतन का विवरण इस प्रकार है –
पद का प्रकार / नाम7वें CPC लेवल और ग्रेड पेशुरुआती बेसिक पेअनुमानित इन-हैंड सैलरी (प्रति महीना)
ग्रुप A (बड़े पद):
डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, बीडीओ, एआरटीओ आदि।
लेवल 10
(ग्रेड पे: ₹5,400)
₹56,100₹75,000 से ₹85,000
ग्रुप B पद:
लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर, एक्साइज इंस्पेक्टर, डिप्टी जेलर आदि।
लेवल 7
(ग्रेड पे: ₹4,600)
₹44,900₹60,000 से ₹68,000
नायब तहसीलदारलेवल 6
(ग्रेड पे: ₹4,200)
₹35,400₹48,000 से ₹55,000
  • ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
    • सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
    • फॉर्म भरने से पहले OTR करना जरूरी है, इसके बिना आवेदन नहीं हो सकता।
    • अपनी आवश्यक डिटेल्स (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर) डालकर OTR नंबर जनरेट करें, इसमें 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
    • OTR नंबर मिलने के बाद अपनी डिटेल्स या ओटीपी (OTP) के जरिए लॉग इन करें।
    • डैशबोर्ड पर जाकर ‘UP PCS 2026’ भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
    • OTR से आपकी ज्यादातर डिटेल्स अपने आप आ जाएंगी, उन्हें एक बार चेक कर लें।
    • अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य मांगी गई शैक्षणिक योग्यताओं की जानकारी दर्ज करें
    • अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
    • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, कार्ड या यूपीआई) से फीस जमा करें।
    • पूरा फॉर्म चेक करने के बाद ‘ सबमिट ‘ बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Note – अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें!