नौकरी का विवरण
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।
- कुछ विशेष पदों के लिए विशिष्ट योग्यताएं भी निर्धारित की गई है। जैसे –
| पद / श्रेणी | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| सब-रजिस्टार | कानून में स्नातक डिग्री (LLB) |
| सांख्यिकी अधिकारी | गणित, सांख्यिकी (Statistics), या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (Postgraduate Degree) |
| चिकित्सा/स्वास्थ्य पद | चिकित्सा विज्ञान में डिग्री या प्रासंगिक व्यावसायिक योग्यता |
| पशुचिकित्सा अधिकारी | वैध परिषद पंजीकरण के साथ B.V.Sc. और A.H. डिग्री |
- आयु सीमा: आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी , छूट इस प्रकार है –
| श्रेणी | आयु सीमा में छूट |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी, उत्तर प्रदेश के ओबीसी, उत्तर प्रदेश के राज्य सरकारी कर्मचारी, उत्तर प्रदेश के कुशल खिलाड़ी | 5 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष) |
| उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन (PH) | 15 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा: 55 वर्ष) |
| उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक (Ex-Army Personnel) | 3 वर्ष + सेना में सेवा की कुल अवधि |
| शोध छात्र (मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम) | 3 वर्ष तक (पूरे किए गए कार्यकाल के आधार पर) |
- परीक्षा में शामिल प्रमुख पद –
- डिप्टी कलेक्टर
- डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी)
- ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ)
- असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (एआरटीओ)
- ट्रेजरी ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर
- कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
- नायब तहसीलदार
- डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर
- सब रजिस्ट्रार
चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ) - फूड सेफ्टी ऑफिसर
- लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर
- एक्साइज इंस्पेक्टर
- डिप्टी जेलर
- डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर
- इन्फॉर्मेशन ऑफिसर / डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन ऑफिसर
- असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
- सीनियर लेक्चरर, डाइट
प्रिंसिपल, गवर्नमेंट इंटरमीडिएट कॉलेज (जीआईसी) - ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (कंप्यूटर)
लॉ ऑफिसर और कई दूसरे पद
- यूपी पीसीएस की इस भर्ती में तीन लेवल की परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
- प्रारंभिक परीक्षा: इसमें दो पेपर GS Paper 1 और CSAT वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं, जिसमें 1/3 का नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
- मुख्य परीक्षा: यह वर्णनात्मक लिखित परीक्षा होती है, जिसमें उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (GS Paper V और VI) शामिल हैं।
- साक्षात्कार: व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू लिया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनती है।
- आवेदन फीस इस प्रकार है –
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / ओबीसी | ₹125/- |
| एससी / एसटी | ₹65/- |
| दिव्यांग | ₹25/- |
- आवेदन फीस ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड आदि के द्वारा जमा कर सकते हैं।
- यूपी पीसीएस के अलग अलग पदों के लिए वेतन का विवरण इस प्रकार है –
| पद का प्रकार / नाम | 7वें CPC लेवल और ग्रेड पे | शुरुआती बेसिक पे | अनुमानित इन-हैंड सैलरी (प्रति महीना) |
|---|---|---|---|
| ग्रुप A (बड़े पद): डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, बीडीओ, एआरटीओ आदि। | लेवल 10 (ग्रेड पे: ₹5,400) | ₹56,100 | ₹75,000 से ₹85,000 |
| ग्रुप B पद: लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर, एक्साइज इंस्पेक्टर, डिप्टी जेलर आदि। | लेवल 7 (ग्रेड पे: ₹4,600) | ₹44,900 | ₹60,000 से ₹68,000 |
| नायब तहसीलदार | लेवल 6 (ग्रेड पे: ₹4,200) | ₹35,400 | ₹48,000 से ₹55,000 |
- ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- फॉर्म भरने से पहले OTR करना जरूरी है, इसके बिना आवेदन नहीं हो सकता।
- अपनी आवश्यक डिटेल्स (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर) डालकर OTR नंबर जनरेट करें, इसमें 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
- OTR नंबर मिलने के बाद अपनी डिटेल्स या ओटीपी (OTP) के जरिए लॉग इन करें।
- डैशबोर्ड पर जाकर ‘UP PCS 2026’ भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- OTR से आपकी ज्यादातर डिटेल्स अपने आप आ जाएंगी, उन्हें एक बार चेक कर लें।
- अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य मांगी गई शैक्षणिक योग्यताओं की जानकारी दर्ज करें।
- अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, कार्ड या यूपीआई) से फीस जमा करें।
- पूरा फॉर्म चेक करने के बाद ‘ सबमिट ‘ बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Note – अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें!
