JNU Bharti 2026: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी भर्ती 2026 (नॉन टीचिंग स्टाफ) , 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक वालों को मौका

5 जुलाई 2026, 11:42 पूर्वाह्न IST

Share

JNU Bharti 2026: अगर आप इधर-उधर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सभी 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ कई पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है , जिसमें असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अस्सिटेंट रजिस्टार, सेक्शन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) और कुक समेत कई पद शामिल है।

जारी नोटिफिकेशन (Advertisement No. 01/RC(NT)/2026) के अनुसार कुल 267 पदों पर यह भर्ती आयोजित की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 27 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक भर सकते हैं , आवेदन के लिए https://jnunt.samarth.edu.in पोर्टल पर जाएं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 1, 2, 5, 6, 10 और 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।

267 पदों पर जारी हुआ नोटिफिकेशन

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ के कुल 267 पदों पर भर्ती आयोजित की गई है, पदों के नाम और उनकी संख्या इस प्रकार से है –

पद का नाम (Post Name)ग्रुप (Group)वैकेंसी (Vacancies)
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)ग्रुप-A01
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल)ग्रुप-A01
असिस्टेंट लाइब्रेरियनग्रुप-A03
असिस्टेंट रजिस्ट्रारग्रुप-A01
पब्लिक रिलेशन ऑफिसरग्रुप-A01
रिसर्च ऑफिसरग्रुप-A02
सिस्टम एनालिस्टग्रुप-A03
क्युरेटरग्रुप-A01
सेक्शन ऑफिसरग्रुप-B01
प्राइवेट सेक्रेटरीग्रुप-B02
सीनियर असिस्टेंटग्रुप-B08
पर्सनल असिस्टेंटग्रुप-B08
प्रोफेशनल असिस्टेंटग्रुप-B02
जूनियर इंजीनियर (सिविल)ग्रुप-B02
कंप्यूटर ऑपरेटरग्रुप-B01
असिस्टेंट आर्किविस्टग्रुप-B01
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंटग्रुप-C07
असिस्टेंट मैनेजर (गेस्ट HOUSE)ग्रुप-C01
स्टेटिस्टिकल असिस्टेंटग्रुप-C01
असिस्टेंटग्रुप-C05
स्टेनोग्राफरग्रुप-C20
लैबोरेट्ररी असिस्टेंटग्रुप-C04
ड्राफ्ट्समैनग्रुप-C01
वर्क असिस्टेंट (वायरमैन, कारपेंटर, प्लंबर आदि)ग्रुप-C19
लिफ्ट ऑपरेटरग्रुप-C02
जूनियर असिस्टेंटग्रुप-C46
कुकग्रुप-C27
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)ग्रुप-C15
मैस हेल्परग्रुप-C30
इंजीनियरिंग अटेंडेटग्रुप-C30
लैबोरेट्री अटेंडेंटग्रुप-C08
लाइब्रेरी अटेंडेंटग्रुप-C02
एनिमल अटेंडेंटग्रुप-C04
ग्राउंड्समैनग्रुप-C03
एंटी-मलेरिया वर्करग्रुप-C04
कुल पद (Total)267

10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के अभ्यर्थियों को मौका

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी , नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती 2026 के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है जो नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 10वीं-12वीं पास से लेकर बी.ई, बीटेक और ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम (Post Name)अनिवार्य योग्यता (Eligibility Criteria)
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)बीई/बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 5-10 साल की रेगुलर सर्विस।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल)बीई/बीटेक की डिग्री सिविल इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। साथ में 5-10 साल का अनुभव।
असिस्टेंट लाइब्रेरियनमास्टर्स की डिग्री लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन की हो। साथ में यूजीसी नेट/सेट/स्लेट पास किया हो।
असिस्टेंट रजिस्ट्रारमास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की हो।
पब्लिक रिलेशन ऑफिसरकम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री। एडिटोरियल डिपार्टमेंट/केंद्र/राज्य सरकार के डिपार्टमेंट/पीएसयू/रीजनल न्यूज पेपर/ न्यूज एजेंसी आदि में 5 साल का अनुभव।
रिसर्च ऑफिसरसंबंधित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री और 8 साल का अनुभव।
सिस्टम एनालिस्टबीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव।
क्युरेटरइंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री या मास्टर्स की डिग्री/ साइंस या इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ पीएचडी और 8 साल का अनुभव।
सेक्शन ऑफिसरबैचलर डिग्री के साथ 3 साल संबंधित फील्ड में अनुभव।
प्राइवेट सेक्रेटरीबैचलर डिग्री के साथ बतौर पर्सनल असिस्टेंट 03 साल और स्टेनोग्राफर 05 साल का अनुभव। हिन्दी और इंग्लिश में स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्पीड।
सीनियर असिस्टेंटबैचलर डिग्री के साथ 3 साल का यूडीसी या समकक्ष अनुभव।
पर्सनल असिस्टेंटबैचलर डिग्री के साथ 2 साल का बतौर स्टेनोग्राफर अनुभव और इंग्लिश या हिन्दी में स्टेनोग्राफी, टाइपिंग स्पीड।
प्रोफेशनल असिस्टेंटलाइब्रेरी और इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स की डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव या लाइब्रेरी/लाइब्रेरी और इनफॉर्मेशन साइंस में बैचलर की डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव।
जूनियर इंजीनियर (सिविल)सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव।
कंप्यूटर ऑपरेटरकंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक/बी.ई की डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव।
असिस्टेंट आर्किविस्टहिस्ट्री में बैचलर डिग्री, 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा और कम से कम 5 साल का अनुभव।
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंटलाइब्रेरी साइंस एंड इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स की डिग्री या लाइब्रेरी/लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री।
असिस्टेंट मैनेजर (गेस्ट हाउस)होटल मैनेजमेंट में बैचलर की डिग्री और किसी भी 3 स्टार के होटल में 5 साल का एक्सपीरियंस। या होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा और 7 साल का अनुभव।
स्टेटिस्टिकल असिस्टेंटस्टेटिक्स / मैथिमेटिक्स / इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में से किसी एक विषय के साथ बैचलर की डिग्री।
असिस्टेंटबैचलर डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव।
स्टेनोग्राफरकिसी भी विषय से बैचलर डिग्री (साथ में स्टेनोग्राफी स्किल)।
लैबोरेट्ररी असिस्टेंटबैचलर डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव।
ड्राफ्ट्समैनडिप्लोमा या समकक्ष डिग्री या आईटीआई ड्रॉफ्टमैन/ सिविल में डिप्लोमा/आर्किटेक्चर और 5 साल का अनुभव।
वर्क असिस्टेंट (वायरमैन, कारपेंटर, प्लंबर आदि)2 साल का आईटीआई डिप्लोमा के साथ 5 साल का संबंधित फील्ड में अनुभव।
लिफ्ट ऑपरेटर2 साल के आईटीआई डिप्लोमा के साथ 2 साल का रिलेटेड फील्ड में अनुभव।
जूनियर असिस्टेंटबैचलर डिग्री के साथ इंग्लिश और हिन्दी टाइपिंग स्पीड।
कुक10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट।
मल्टी टास्किंग स्टाफ10वीं पास।
मैस हेल्पर10वीं पास के साथ 3 साल का अनुभव।
इंजीनियरिंग अटेंडेटसंबंधित फील्ड में 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा और 2 साल काम का अनुभव।
लैबोरेट्री अटेंडेंटसाइंस स्ट्रीम से 10+2 या 10वीं पास के साथ लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में स्किल सर्टिफिकेट।
लाइब्रेरी अटेंडेंट12वीं पास के साथ लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स और 1 साल का अनुभव।
एनिमल अटेंडेंटबायोलॉजी सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास और 3 साल का एनिमल हाउस या समकक्ष इंस्टीट्यूट में काम का अनुभव।
ग्राउंड्समैन10वीं पास के साथ 3 साल का बतौर ग्रांउड्समैन अनुभव।
एंटी-मलेरिया वर्कर10वीं/मैट्रिक पास के साथ कम से कम 5 साल का अनुभव।

40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म

ज्यादातर पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है , हालांकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक है।

ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

आईए जानते हैं , कैसे होगा सिलेक्शन ?

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल है। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट तो कुछ पदों के लिए इंटरव्यू भी होगा।

चरण / पेपरप्रश्नों की संख्याअंक / विवरणमहत्वपूर्ण बातें
पेपर-1
(सभी पदों के लिए समान)
150इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, लैंग्वेज टेस्ट (हिंदी/इंग्लिश) और कंप्यूटर अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे।
पेपर-2
(पद के अनुसार अलग)
50100यह MCQ टाइप का डोमेन नॉलेज टेस्ट होगा, जो उम्मीदवार के पद (Post) के आधार पर तैयार किया जाएगा।
स्किल टेस्ट
(पदानुसार)
प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए स्टेनोग्राफी/टाइपिंग टेस्ट होगा। यह सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का है।
इंटरव्यू / पर्सनालिटी टेस्ट
(केवल ग्रुप ए पदों के लिए)
100फाइनल सेलेक्शन में पेपर-1 और पेपर-2 का वेटेज 70% तथा इंटरव्यू का वेटेज 30% रहेगा।

आरक्षित वर्ग के अनुसार आवेदन फीस

पद का ग्रुप (Post Group)जनरल / EWS / OBC शुल्कSC / ST / महिला शुल्कPwD (दिव्यांग) शुल्क
ग्रुप ए (Group A)₹ 1500₹ 1000निःशुल्क (No Fee)
ग्रुप बी और सी (Group B & C)₹ 1000₹ 600निःशुल्क (No Fee)

आईए जानते हैं, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

  • स्टेप 1: सबसे पहले रिक्रूटमेंट पोर्टल jnunt.samarth.edu.in को ओपन करें।
  • स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन / लॉगइन करें यानी ‘Sign Up’ पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं। अब अपने यूजरनेम और पासवर्ड से सीधे लॉगइन करें।
  • स्टेप 3: एप्लीकेशन फॉर्म भरें, लॉगइन करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स (जैसे— नाम, माता-पिता का नाम, डीओबी, कैटेगरी, पता, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस) ध्यान से भरें।
  • स्टेप 4: लास्ट में ‘डॉक्यूमेंट अपलोड’ सेक्शन में जाकर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी सर्टिफिकेट्स स्कैन करके अपलोड कर दें।
Sources/Notification

1 Jawaharlal Nehru University, ” Advertisement No. 01/RC(NT)/2026″, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 जुलाई 2026, 11:42 पूर्वाह्न