JNU Bharti 2026: अगर आप इधर-उधर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सभी 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ कई पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है , जिसमें असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अस्सिटेंट रजिस्टार, सेक्शन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) और कुक समेत कई पद शामिल है।
जारी नोटिफिकेशन (Advertisement No. 01/RC(NT)/2026) के अनुसार कुल 267 पदों पर यह भर्ती आयोजित की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 27 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक भर सकते हैं , आवेदन के लिए https://jnunt.samarth.edu.in पोर्टल पर जाएं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 1, 2, 5, 6, 10 और 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।
267 पदों पर जारी हुआ नोटिफिकेशन
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ के कुल 267 पदों पर भर्ती आयोजित की गई है, पदों के नाम और उनकी संख्या इस प्रकार से है –
| पद का नाम (Post Name) | ग्रुप (Group) | वैकेंसी (Vacancies) |
|---|---|---|
| एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | ग्रुप-A | 01 |
| एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) | ग्रुप-A | 01 |
| असिस्टेंट लाइब्रेरियन | ग्रुप-A | 03 |
| असिस्टेंट रजिस्ट्रार | ग्रुप-A | 01 |
| पब्लिक रिलेशन ऑफिसर | ग्रुप-A | 01 |
| रिसर्च ऑफिसर | ग्रुप-A | 02 |
| सिस्टम एनालिस्ट | ग्रुप-A | 03 |
| क्युरेटर | ग्रुप-A | 01 |
| सेक्शन ऑफिसर | ग्रुप-B | 01 |
| प्राइवेट सेक्रेटरी | ग्रुप-B | 02 |
| सीनियर असिस्टेंट | ग्रुप-B | 08 |
| पर्सनल असिस्टेंट | ग्रुप-B | 08 |
| प्रोफेशनल असिस्टेंट | ग्रुप-B | 02 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | ग्रुप-B | 02 |
| कंप्यूटर ऑपरेटर | ग्रुप-B | 01 |
| असिस्टेंट आर्किविस्ट | ग्रुप-B | 01 |
| सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट | ग्रुप-C | 07 |
| असिस्टेंट मैनेजर (गेस्ट HOUSE) | ग्रुप-C | 01 |
| स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट | ग्रुप-C | 01 |
| असिस्टेंट | ग्रुप-C | 05 |
| स्टेनोग्राफर | ग्रुप-C | 20 |
| लैबोरेट्ररी असिस्टेंट | ग्रुप-C | 04 |
| ड्राफ्ट्समैन | ग्रुप-C | 01 |
| वर्क असिस्टेंट (वायरमैन, कारपेंटर, प्लंबर आदि) | ग्रुप-C | 19 |
| लिफ्ट ऑपरेटर | ग्रुप-C | 02 |
| जूनियर असिस्टेंट | ग्रुप-C | 46 |
| कुक | ग्रुप-C | 27 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | ग्रुप-C | 15 |
| मैस हेल्पर | ग्रुप-C | 30 |
| इंजीनियरिंग अटेंडेट | ग्रुप-C | 30 |
| लैबोरेट्री अटेंडेंट | ग्रुप-C | 08 |
| लाइब्रेरी अटेंडेंट | ग्रुप-C | 02 |
| एनिमल अटेंडेंट | ग्रुप-C | 04 |
| ग्राउंड्समैन | ग्रुप-C | 03 |
| एंटी-मलेरिया वर्कर | ग्रुप-C | 04 |
| कुल पद (Total) | – | 267 |
10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के अभ्यर्थियों को मौका
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी , नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती 2026 के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है जो नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 10वीं-12वीं पास से लेकर बी.ई, बीटेक और ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
| पद का नाम (Post Name) | अनिवार्य योग्यता (Eligibility Criteria) |
|---|---|
| एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | बीई/बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 5-10 साल की रेगुलर सर्विस। |
| एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) | बीई/बीटेक की डिग्री सिविल इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। साथ में 5-10 साल का अनुभव। |
| असिस्टेंट लाइब्रेरियन | मास्टर्स की डिग्री लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन की हो। साथ में यूजीसी नेट/सेट/स्लेट पास किया हो। |
| असिस्टेंट रजिस्ट्रार | मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की हो। |
| पब्लिक रिलेशन ऑफिसर | कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री। एडिटोरियल डिपार्टमेंट/केंद्र/राज्य सरकार के डिपार्टमेंट/पीएसयू/रीजनल न्यूज पेपर/ न्यूज एजेंसी आदि में 5 साल का अनुभव। |
| रिसर्च ऑफिसर | संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री और 8 साल का अनुभव। |
| सिस्टम एनालिस्ट | बीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव। |
| क्युरेटर | इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री या मास्टर्स की डिग्री/ साइंस या इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ पीएचडी और 8 साल का अनुभव। |
| सेक्शन ऑफिसर | बैचलर डिग्री के साथ 3 साल संबंधित फील्ड में अनुभव। |
| प्राइवेट सेक्रेटरी | बैचलर डिग्री के साथ बतौर पर्सनल असिस्टेंट 03 साल और स्टेनोग्राफर 05 साल का अनुभव। हिन्दी और इंग्लिश में स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्पीड। |
| सीनियर असिस्टेंट | बैचलर डिग्री के साथ 3 साल का यूडीसी या समकक्ष अनुभव। |
| पर्सनल असिस्टेंट | बैचलर डिग्री के साथ 2 साल का बतौर स्टेनोग्राफर अनुभव और इंग्लिश या हिन्दी में स्टेनोग्राफी, टाइपिंग स्पीड। |
| प्रोफेशनल असिस्टेंट | लाइब्रेरी और इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स की डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव या लाइब्रेरी/लाइब्रेरी और इनफॉर्मेशन साइंस में बैचलर की डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव। |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव। |
| कंप्यूटर ऑपरेटर | कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक/बी.ई की डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव। |
| असिस्टेंट आर्किविस्ट | हिस्ट्री में बैचलर डिग्री, 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा और कम से कम 5 साल का अनुभव। |
| सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट | लाइब्रेरी साइंस एंड इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स की डिग्री या लाइब्रेरी/लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री। |
| असिस्टेंट मैनेजर (गेस्ट हाउस) | होटल मैनेजमेंट में बैचलर की डिग्री और किसी भी 3 स्टार के होटल में 5 साल का एक्सपीरियंस। या होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा और 7 साल का अनुभव। |
| स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट | स्टेटिक्स / मैथिमेटिक्स / इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में से किसी एक विषय के साथ बैचलर की डिग्री। |
| असिस्टेंट | बैचलर डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव। |
| स्टेनोग्राफर | किसी भी विषय से बैचलर डिग्री (साथ में स्टेनोग्राफी स्किल)। |
| लैबोरेट्ररी असिस्टेंट | बैचलर डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव। |
| ड्राफ्ट्समैन | डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री या आईटीआई ड्रॉफ्टमैन/ सिविल में डिप्लोमा/आर्किटेक्चर और 5 साल का अनुभव। |
| वर्क असिस्टेंट (वायरमैन, कारपेंटर, प्लंबर आदि) | 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा के साथ 5 साल का संबंधित फील्ड में अनुभव। |
| लिफ्ट ऑपरेटर | 2 साल के आईटीआई डिप्लोमा के साथ 2 साल का रिलेटेड फील्ड में अनुभव। |
| जूनियर असिस्टेंट | बैचलर डिग्री के साथ इंग्लिश और हिन्दी टाइपिंग स्पीड। |
| कुक | 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट। |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ | 10वीं पास। |
| मैस हेल्पर | 10वीं पास के साथ 3 साल का अनुभव। |
| इंजीनियरिंग अटेंडेट | संबंधित फील्ड में 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा और 2 साल काम का अनुभव। |
| लैबोरेट्री अटेंडेंट | साइंस स्ट्रीम से 10+2 या 10वीं पास के साथ लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में स्किल सर्टिफिकेट। |
| लाइब्रेरी अटेंडेंट | 12वीं पास के साथ लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स और 1 साल का अनुभव। |
| एनिमल अटेंडेंट | बायोलॉजी सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास और 3 साल का एनिमल हाउस या समकक्ष इंस्टीट्यूट में काम का अनुभव। |
| ग्राउंड्समैन | 10वीं पास के साथ 3 साल का बतौर ग्रांउड्समैन अनुभव। |
| एंटी-मलेरिया वर्कर | 10वीं/मैट्रिक पास के साथ कम से कम 5 साल का अनुभव। |
40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म
ज्यादातर पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है , हालांकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक है।
ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
आईए जानते हैं , कैसे होगा सिलेक्शन ?
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल है। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट तो कुछ पदों के लिए इंटरव्यू भी होगा।
| चरण / पेपर | प्रश्नों की संख्या | अंक / विवरण | महत्वपूर्ण बातें |
|---|---|---|---|
| पेपर-1 (सभी पदों के लिए समान) | 150 | – | इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, लैंग्वेज टेस्ट (हिंदी/इंग्लिश) और कंप्यूटर अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे। |
| पेपर-2 (पद के अनुसार अलग) | 50 | 100 | यह MCQ टाइप का डोमेन नॉलेज टेस्ट होगा, जो उम्मीदवार के पद (Post) के आधार पर तैयार किया जाएगा। |
| स्किल टेस्ट (पदानुसार) | – | – | प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए स्टेनोग्राफी/टाइपिंग टेस्ट होगा। यह सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का है। |
| इंटरव्यू / पर्सनालिटी टेस्ट (केवल ग्रुप ए पदों के लिए) | – | 100 | फाइनल सेलेक्शन में पेपर-1 और पेपर-2 का वेटेज 70% तथा इंटरव्यू का वेटेज 30% रहेगा। |
आरक्षित वर्ग के अनुसार आवेदन फीस
| पद का ग्रुप (Post Group) | जनरल / EWS / OBC शुल्क | SC / ST / महिला शुल्क | PwD (दिव्यांग) शुल्क |
|---|---|---|---|
| ग्रुप ए (Group A) | ₹ 1500 | ₹ 1000 | निःशुल्क (No Fee) |
| ग्रुप बी और सी (Group B & C) | ₹ 1000 | ₹ 600 | निःशुल्क (No Fee) |
आईए जानते हैं, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?
- स्टेप 1: सबसे पहले रिक्रूटमेंट पोर्टल jnunt.samarth.edu.in को ओपन करें।
- स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन / लॉगइन करें यानी ‘Sign Up’ पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं। अब अपने यूजरनेम और पासवर्ड से सीधे लॉगइन करें।
- स्टेप 3: एप्लीकेशन फॉर्म भरें, लॉगइन करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स (जैसे— नाम, माता-पिता का नाम, डीओबी, कैटेगरी, पता, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस) ध्यान से भरें।
- स्टेप 4: लास्ट में ‘डॉक्यूमेंट अपलोड’ सेक्शन में जाकर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी सर्टिफिकेट्स स्कैन करके अपलोड कर दें।
1 Jawaharlal Nehru University, ” Advertisement No. 01/RC(NT)/2026″, 2026. Source Link
