UP Homeguard DV/PST Date 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती फिजिकल डेट क्या है, कैसे होगा, एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

5 जुलाई 2026, 1:31 अपराह्न IST

Share

UP Homeguard DV/PST Date 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अब फिजिकल टेस्ट होगा जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से आधिकारिक तौर पर फिजिकल की डेट जारी कर दी गई है।

भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पोस्ट का नामयूपी होम गार्ड
पदों की संख्या41,424
यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा तिथि25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित
रिजल्ट की तिथि28 जून 2026
डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/ फिजिकल टेस्ट तिथि13 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि6 जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइटuppbpb.gov.in

आप सभी को बता दे यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 13 जुलाई 2026 से लेकर 7 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

6 जुलाई को जारी होगा यूपी होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड

इसके साथ ही अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा , फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड फिजिकल टेस्ट के लिए 6 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा।

UP Homeguard DV/PST Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर “UP Homeguard DV/PST Admit Card” Link पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) या पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसका PDF कॉपी डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देश, को पढ़कर एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचे।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक

श्रेणीन्यूनतम ऊंचाईसीना (बिना फुलाए)सीना (फुलाने पर)
सामान्य, OBC और SC168 सेमी79 सेमी84 सेमी
अनुसूचित जनजाति (ST)160 सेमी77 सेमी82 सेमी

महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक

श्रेणीन्यूनतम ऊंचाईन्यूनतम वजन
सामान्य, OBC और SC152 सेमी40 किलोग्राम
अनुसूचित जनजाति (ST)147 सेमी40 किलोग्राम

दौड़ की शर्तें

अभ्यर्थीदौड़ की दूरीनिर्धारित समय
पुरुष उम्मीदवार4.8 किलोमीटर28 मिनट
महिला उम्मीदवार2.4 किलोमीटर16 मिनट
Sources

1 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), ” यूपी होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट नोटिस और डेट ” 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 जुलाई 2026, 1:31 अपराह्न