UP Homeguard DV/PST Date 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अब फिजिकल टेस्ट होगा जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से आधिकारिक तौर पर फिजिकल की डेट जारी कर दी गई है।
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पोस्ट का नाम | यूपी होम गार्ड |
| पदों की संख्या | 41,424 |
| यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा तिथि | 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित |
| रिजल्ट की तिथि | 28 जून 2026 |
| डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/ फिजिकल टेस्ट तिथि | 13 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 6 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
आप सभी को बता दे यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 13 जुलाई 2026 से लेकर 7 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
6 जुलाई को जारी होगा यूपी होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड
इसके साथ ही अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा , फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड फिजिकल टेस्ट के लिए 6 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा।
UP Homeguard DV/PST Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर “UP Homeguard DV/PST Admit Card” Link पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) या पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसका PDF कॉपी डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देश, को पढ़कर एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचे।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक
| श्रेणी | न्यूनतम ऊंचाई | सीना (बिना फुलाए) | सीना (फुलाने पर) |
|---|---|---|---|
| सामान्य, OBC और SC | 168 सेमी | 79 सेमी | 84 सेमी |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 160 सेमी | 77 सेमी | 82 सेमी |
महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक
| श्रेणी | न्यूनतम ऊंचाई | न्यूनतम वजन |
|---|---|---|
| सामान्य, OBC और SC | 152 सेमी | 40 किलोग्राम |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 147 सेमी | 40 किलोग्राम |
दौड़ की शर्तें
| अभ्यर्थी | दौड़ की दूरी | निर्धारित समय |
|---|---|---|
| पुरुष उम्मीदवार | 4.8 किलोमीटर | 28 मिनट |
| महिला उम्मीदवार | 2.4 किलोमीटर | 16 मिनट |
1 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), ” यूपी होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट नोटिस और डेट ” 2026. Source Link
