GDS Bharti Cut Off List 2026: डाक विभाग में नौकरी के लिए कितने नंबर चाहिए? देखें पिछली जीडीएस कटऑफ

5 सितम्बर 2026, 6:50 पूर्वाह्न IST

Share

GDS Bharti Cut Off List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 23,757 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए 10वीं कक्षा में कितने प्रतिशत नंबर होने चाहिए, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

GDS Notification 2026

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के होता है। 10वीं (मैट्रिक) के अंकों के आधार पर सीधी मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

  • कुल पद: 23,757 पद
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
  • चयन प्रक्रिया: 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर (मेरिट बेसिस)

डाक विभाग में सिलेक्शन के लिए कितने नंबर चाहिए?

जीडीएस भर्ती में कितने नंबर पर सिलेक्शन होगा, यह पूरी तरह से निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है:

  1. कुल पदों की संख्या: जिस सर्किल (राज्य) में सीटें अधिक होती हैं, वहां कट-ऑफ में थोड़ा लचीलापन मिलता है।
  2. आवेदकों की संख्या व प्रतिस्पर्धा: ज्यादा आवेदकों और उच्च प्रतिशत वाले छात्रों की वजह से कट-ऑफ काफी ऊपर चला जाता है। उदाहरण के लिए जैसे यूपी में अधिक कम्पटीशन है , दूसरे राज्य और सर्किल के तुलना में, क्योंकि यहां बहुत ज्यादा बेरोजगारी है।
  3. कैटेगरी वाइज आरक्षण: UR, OBC, SC, ST, EWS और PwBD वर्गों के लिए सीटें और कट-ऑफ अलग-अलग तय होते हैं।
  4. राज्यवार अंतर: हर राज्य और सर्किल की कट-ऑफ में काफी भिन्नता देखने को मिलती है।

Post Office GDS Previous Year Cut Off: पिछले वर्षों का इंडिया पोस्ट जीडीएस कट-ऑफ

अनुमान लगाने के लिए पिछले वर्षों की कट-ऑफ देखना सबसे बेहतर तरीका है। नीचे दिए गए Post GDS Cut Off 2026 से आप समझ सकते हैं कि आपके राज्य में चयन के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत अंकों की आवश्यकता रही है।

राज्य / सर्किलअनारक्षित (UR)ओबीसी (OBC)ईडब्ल्यूएस (EWS)एससी (SC)एसटी (ST)दिव्यांग (PwBD)
आंध्र प्रदेश95%95%93.41%93.41%93.41%91.83%
असम92%89%86.66%86.33%86.5%76.33%
बिहार97.6%97%95%95%95%86.16%
छत्तीसगढ़95%95%93.1%91.5%90.25%87.4%
गुजरात92.8%92.2%91.8%92.6%89.2%80.4%
हरियाणा88%82%—81%81%79%
हिमाचल प्रदेश98.16%95.8%95%93.1%93.41%86.85%
जम्मू और कश्मीर97.66%96.4%95.16%95%90.65%87.4%
झारखंड97%97%95%95%95%91.2%
कर्नाटक95%95.84%90.72%93.92%91.68%89.12%
केरल95%95%95%95%95%89.3%
मध्य प्रदेश95%96%91.5%94%88.16%87.2%
महाराष्ट्र95.8%94%94%92.66%93.33%88%
उत्तर पूर्वी (North East)93%93.42%91.57%77%77%85.71%
ओडिशा88.16%90.5%88%90%84.16%85.16%
पंजाब98.4%95%92%95%95%87.69%
राजस्थान95%95%92.5%93.66%93.1%87.4%
तमिलनाडु98%97%96.2%97%96%89%
तेलंगाना95%95%93.41%93.41%95%91.83%
उत्तर प्रदेश97.33%97.8%93.1%97.33%97.46%92%
उत्तराखंड95%95%93.1%90.8%94.66%85.4%
पश्चिम बंगाल96.83%95.28%90.85%93.57%88.71%85.14%

जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवश्यक योग्यताएँ

यदि आप इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए। 10वीं में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) अनिवार्य विषय के रूप में पढ़े हों।
  • स्थानीय भाषा: उम्मीदवार जिस राज्य/सर्किल से आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • अन्य कौशल: कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD) को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 सितम्बर 2026, 6:50 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें