GDS Bharti Cut Off List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 23,757 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए 10वीं कक्षा में कितने प्रतिशत नंबर होने चाहिए, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
GDS Notification 2026
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के होता है। 10वीं (मैट्रिक) के अंकों के आधार पर सीधी मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
- कुल पद: 23,757 पद
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
- चयन प्रक्रिया: 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर (मेरिट बेसिस)
डाक विभाग में सिलेक्शन के लिए कितने नंबर चाहिए?
जीडीएस भर्ती में कितने नंबर पर सिलेक्शन होगा, यह पूरी तरह से निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है:
- कुल पदों की संख्या: जिस सर्किल (राज्य) में सीटें अधिक होती हैं, वहां कट-ऑफ में थोड़ा लचीलापन मिलता है।
- आवेदकों की संख्या व प्रतिस्पर्धा: ज्यादा आवेदकों और उच्च प्रतिशत वाले छात्रों की वजह से कट-ऑफ काफी ऊपर चला जाता है। उदाहरण के लिए जैसे यूपी में अधिक कम्पटीशन है , दूसरे राज्य और सर्किल के तुलना में, क्योंकि यहां बहुत ज्यादा बेरोजगारी है।
- कैटेगरी वाइज आरक्षण: UR, OBC, SC, ST, EWS और PwBD वर्गों के लिए सीटें और कट-ऑफ अलग-अलग तय होते हैं।
- राज्यवार अंतर: हर राज्य और सर्किल की कट-ऑफ में काफी भिन्नता देखने को मिलती है।
Post Office GDS Previous Year Cut Off: पिछले वर्षों का इंडिया पोस्ट जीडीएस कट-ऑफ
अनुमान लगाने के लिए पिछले वर्षों की कट-ऑफ देखना सबसे बेहतर तरीका है। नीचे दिए गए Post GDS Cut Off 2026 से आप समझ सकते हैं कि आपके राज्य में चयन के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत अंकों की आवश्यकता रही है।
| राज्य / सर्किल | अनारक्षित (UR) | ओबीसी (OBC) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | एससी (SC) | एसटी (ST) | दिव्यांग (PwBD) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 95% | 95% | 93.41% | 93.41% | 93.41% | 91.83% |
| असम | 92% | 89% | 86.66% | 86.33% | 86.5% | 76.33% |
| बिहार | 97.6% | 97% | 95% | 95% | 95% | 86.16% |
| छत्तीसगढ़ | 95% | 95% | 93.1% | 91.5% | 90.25% | 87.4% |
| गुजरात | 92.8% | 92.2% | 91.8% | 92.6% | 89.2% | 80.4% |
| हरियाणा | 88% | 82% | — | 81% | 81% | 79% |
| हिमाचल प्रदेश | 98.16% | 95.8% | 95% | 93.1% | 93.41% | 86.85% |
| जम्मू और कश्मीर | 97.66% | 96.4% | 95.16% | 95% | 90.65% | 87.4% |
| झारखंड | 97% | 97% | 95% | 95% | 95% | 91.2% |
| कर्नाटक | 95% | 95.84% | 90.72% | 93.92% | 91.68% | 89.12% |
| केरल | 95% | 95% | 95% | 95% | 95% | 89.3% |
| मध्य प्रदेश | 95% | 96% | 91.5% | 94% | 88.16% | 87.2% |
| महाराष्ट्र | 95.8% | 94% | 94% | 92.66% | 93.33% | 88% |
| उत्तर पूर्वी (North East) | 93% | 93.42% | 91.57% | 77% | 77% | 85.71% |
| ओडिशा | 88.16% | 90.5% | 88% | 90% | 84.16% | 85.16% |
| पंजाब | 98.4% | 95% | 92% | 95% | 95% | 87.69% |
| राजस्थान | 95% | 95% | 92.5% | 93.66% | 93.1% | 87.4% |
| तमिलनाडु | 98% | 97% | 96.2% | 97% | 96% | 89% |
| तेलंगाना | 95% | 95% | 93.41% | 93.41% | 95% | 91.83% |
| उत्तर प्रदेश | 97.33% | 97.8% | 93.1% | 97.33% | 97.46% | 92% |
| उत्तराखंड | 95% | 95% | 93.1% | 90.8% | 94.66% | 85.4% |
| पश्चिम बंगाल | 96.83% | 95.28% | 90.85% | 93.57% | 88.71% | 85.14% |
जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवश्यक योग्यताएँ
यदि आप इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए। 10वीं में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) अनिवार्य विषय के रूप में पढ़े हों।
- स्थानीय भाषा: उम्मीदवार जिस राज्य/सर्किल से आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
- अन्य कौशल: कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता होनी चाहिए।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD) को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
