UP Secondary Education Outsource Jobs 2026: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है। RMS Technosolutions India Pvt Ltd नाम की आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल जिलों के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वॉचमैन (चौकीदार) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
अगर आप कम से कम 10वीं पास हैं और अपने ही क्षेत्र के स्कूलों में सुरक्षा गार्ड या चौकीदार के रूप में कार्य करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल के जरिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 तय की गई है।
मुख्य जानकारी एक नज़र में
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
| आउटसोर्सिंग एजेंसी | RMS Technosolutions India Pvt Ltd |
| पद का नाम | वॉचमैन / चौकीदार (Watchman) |
| कुल रिक्तियां | 11 पद |
| भर्ती का प्रकार | आउटसोर्सिंग (Third Party) |
| मासिक वेतन (Salary) | ₹11,079 प्रति माह , (अब न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये हो गया है। ) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 09 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक पोर्टल | सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) |
शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और कार्य स्थल
इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी खास तकनीकी डिग्री या अनुभव की जरूरत नहीं है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास अभ्यर्थी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं।
| पहलू | विवरण |
|---|---|
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं (हाईस्कूल) पास |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| कार्य अनुभव | आवश्यक नहीं (फ्रेशर्स भी पात्र) |
| पात्र श्रेणी | पुरुष, महिला, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी |
| कार्य स्थल (Job Locations) | रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और सम्भल (उत्तर प्रदेश) |
इंटरव्यू के लिए जरूरी निर्देश और आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान दें कि इंटरव्यू के समय आपको अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Documents), उनके फोटोकॉपी का एक सेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाना होगा। वहां अपनी प्रोफाइल लॉगिन या रजिस्टर करके इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 है, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
