UP Secondary Education: बिजनौर और रामपुर समेत 4 जिलों के माध्यमिक स्कूलों में वॉचमैन की भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

5 सितम्बर 2026, 7:50 अपराह्न IST

Share

UP Secondary Education Outsource Jobs 2026: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है। RMS Technosolutions India Pvt Ltd नाम की आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल जिलों के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वॉचमैन (चौकीदार) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

अगर आप कम से कम 10वीं पास हैं और अपने ही क्षेत्र के स्कूलों में सुरक्षा गार्ड या चौकीदार के रूप में कार्य करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल के जरिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 तय की गई है।

मुख्य जानकारी एक नज़र में

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नाममाध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
आउटसोर्सिंग एजेंसीRMS Technosolutions India Pvt Ltd
पद का नामवॉचमैन / चौकीदार (Watchman)
कुल रिक्तियां11 पद
भर्ती का प्रकारआउटसोर्सिंग (Third Party)
मासिक वेतन (Salary)₹11,079 प्रति माह , (अब न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये हो गया है। )
आवेदन की अंतिम तिथि09 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलसेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in)

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और कार्य स्थल

इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी खास तकनीकी डिग्री या अनुभव की जरूरत नहीं है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास अभ्यर्थी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं।

पहलूविवरण
शैक्षणिक योग्यता10वीं (हाईस्कूल) पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
कार्य अनुभवआवश्यक नहीं (फ्रेशर्स भी पात्र)
पात्र श्रेणीपुरुष, महिला, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी
कार्य स्थल (Job Locations)रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और सम्भल (उत्तर प्रदेश)

इंटरव्यू के लिए जरूरी निर्देश और आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान दें कि इंटरव्यू के समय आपको अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Documents), उनके फोटोकॉपी का एक सेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाना होगा। वहां अपनी प्रोफाइल लॉगिन या रजिस्टर करके इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 है, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 05 सितम्बर 2026, 7:43 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें