KVS Samvida Teacher Form 2026: केंद्रीय विद्यालयों में कॉन्ट्रैक्चुअल शिक्षक (Contractual Teacher) या नॉन-टीचिंग स्टाफ के रूप में काम करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक नया केंद्रीकृत पोर्टल “संविदा साथी पोर्टल” लॉन्च कर दिया है।
अब तक अभ्यर्थियों को अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में जाकर बार-बार ऑफलाइन फॉर्म जमा करना पड़ता था या हर स्कूल की वेबसाइट पर अलग आवेदन भरना होता था। लेकिन अब samvida-sathi.kvs.gov.in पोर्टल के जरिए अभ्यर्थी एक ही बार प्रोफाइल बनाकर देश भर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में निकल रही भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
किन-किन पदों के लिए होगी भर्ती?
इस पोर्टल के माध्यम से PGT, TGT, PRT शिक्षक पदों के अलावा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, स्पोर्ट्स कोच, स्पेशल एजुकेटर, काउंसलर, योग शिक्षक और नर्स जैसे कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
- योग्यता: पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, D.El.Ed/B.Ed, CTET, NET या PhD पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क: सभी वर्गों (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग) के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
- आयु सीमा: विभिन्न विद्यालयों द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार विज्ञापन में तय की जाएगी।
देश के सभी प्रमुख केंद्रीय विद्यालयों में सक्रिय भर्तियां (Active Vacancies Table)
वर्तमान में देश भर के सभी 20 प्रमुख PM SHRI और सामान्य केंद्रीय विद्यालयों में चल रही भर्तियों की पूरी सूची नीचे दी गई है।
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | केंद्रीय विद्यालय का नाम | आवेदन करने की अवधि |
|---|---|---|
| पंजाब | PM SHRI KV No.1 अमृतसर कैंट | 25 अगस्त से 07 सितंबर 2026 |
| जम्मू और कश्मीर | PM SHRI KV जोरियाँ | 27 अगस्त से 10 सितंबर 2026 |
| कर्नाटक | PM SHRI KV कारवार | 01 सितंबर से 15 सितंबर 2026 |
| मध्य प्रदेश | KV IGNTU अमरकंटक | 05 सितंबर से 07 सितंबर 2026 |
| मध्य प्रदेश | KV अंबाह | 02 सितंबर से 10 सितंबर 2026 |
| कर्नाटक | PM SHRI KV मल्लेश्वरम (शिफ्ट – I) | 29 अगस्त से 07 सितंबर 2026 |
| उत्तर प्रदेश | KV No.2 गोरखपुर | 01 सितंबर से 11 सितंबर 2026 |
| आंध्र प्रदेश | KV वालासापल्ले | 03 सितंबर से 11 सितंबर 2026 |
| असम | PM SHRI KV AFS चाबुआ | 31 अगस्त से 07 सितंबर 2026 |
| गुजरात | PM SHRI KV No.1 M.R. कैंपस अहमदाबाद | 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026 |
| तमिलनाडु | PM SHRI KV No.1 मदुरै | 06 सितंबर से 10 सितंबर 2026 |
| केरल | PM SHRI KV पय्यान्नूर | 24 अगस्त से 07 सितंबर 2026 |
| ओडिशा | PM SHRI KV दिगपहंडी | 29 अगस्त से 09 सितंबर 2026 |
| असम | PM SHRI KV BSF पानबारी | 30 अगस्त से 15 सितंबर 2026 |
| महाराष्ट्र | PM SHRI KV OF चांदा | 02 सितंबर से 07 सितंबर 2026 |
| राजस्थान | PM SHRI KV डूंगरपुर | 02 सितंबर से 08 सितंबर 2026 |
| उत्तराखंड | KV No.1 बनबसा कैंट | 02 सितंबर से 07 सितंबर 2026 |
| कर्नाटक | PM SHRI KV धारवाड़ | 01 सितंबर से 08 सितंबर 2026 |
| मध्य प्रदेश | PM SHRI KV खरगोन | 30 अगस्त से 08 सितंबर 2026 |
| केरल | PM SHRI KV No.2 कासरगोड | 05 सितंबर से 14 सितंबर 2026 |
आइए जानते हैं, चयन प्रक्रिया और कैसे करें आवेदन ?
‘संविदा साथी’ पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
- पंजीकरण: आधिकारिक पोर्टल samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाएं और नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर के साथ अपना अकाउंट बनाएं।
- प्रोफाइल और दस्तावेज: लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें और फोटो, हस्ताक्षर व जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- स्कूटनी और वॉक-इन इंटरव्यू: जमा किए गए फॉर्म की छंटनी के बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को वॉक-इन इंटरव्यू और टीचिंग डेमो के लिए संबंधित स्कूल में बुलाया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: इंटरव्यू के आधार पर अंतिम पैनल तैयार किया जाएगा और रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
यदि आपको पोर्टल पर फॉर्म भरते समय या डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो आप कार्यदिवसों में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे के बीच samagamhelpdesk@kvs.gov.in पर ईमेल करके मदद ले सकते हैं।
