KVS Samvida Teacher Form 2026: केंद्रीय विद्यालयों में PGT, TGT और PRT संविदा शिक्षक के आवेदन शुरु! नहीं होगी परीक्षा

6 सितम्बर 2026, 10:48 पूर्वाह्न IST

Share

KVS Samvida Teacher Form 2026: केंद्रीय विद्यालयों में कॉन्ट्रैक्चुअल शिक्षक (Contractual Teacher) या नॉन-टीचिंग स्टाफ के रूप में काम करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक नया केंद्रीकृत पोर्टल “संविदा साथी पोर्टल” लॉन्च कर दिया है।

अब तक अभ्यर्थियों को अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में जाकर बार-बार ऑफलाइन फॉर्म जमा करना पड़ता था या हर स्कूल की वेबसाइट पर अलग आवेदन भरना होता था। लेकिन अब samvida-sathi.kvs.gov.in पोर्टल के जरिए अभ्यर्थी एक ही बार प्रोफाइल बनाकर देश भर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में निकल रही भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

किन-किन पदों के लिए होगी भर्ती?

इस पोर्टल के माध्यम से PGT, TGT, PRT शिक्षक पदों के अलावा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, स्पोर्ट्स कोच, स्पेशल एजुकेटर, काउंसलर, योग शिक्षक और नर्स जैसे कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

  • योग्यता: पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, D.El.Ed/B.Ed, CTET, NET या PhD पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क: सभी वर्गों (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग) के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
  • आयु सीमा: विभिन्न विद्यालयों द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार विज्ञापन में तय की जाएगी।

देश के सभी प्रमुख केंद्रीय विद्यालयों में सक्रिय भर्तियां (Active Vacancies Table)

वर्तमान में देश भर के सभी 20 प्रमुख PM SHRI और सामान्य केंद्रीय विद्यालयों में चल रही भर्तियों की पूरी सूची नीचे दी गई है।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशकेंद्रीय विद्यालय का नामआवेदन करने की अवधि
पंजाबPM SHRI KV No.1 अमृतसर कैंट25 अगस्त से 07 सितंबर 2026
जम्मू और कश्मीरPM SHRI KV जोरियाँ27 अगस्त से 10 सितंबर 2026
कर्नाटकPM SHRI KV कारवार01 सितंबर से 15 सितंबर 2026
मध्य प्रदेशKV IGNTU अमरकंटक05 सितंबर से 07 सितंबर 2026
मध्य प्रदेशKV अंबाह02 सितंबर से 10 सितंबर 2026
कर्नाटकPM SHRI KV मल्लेश्वरम (शिफ्ट – I)29 अगस्त से 07 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेशKV No.2 गोरखपुर01 सितंबर से 11 सितंबर 2026
आंध्र प्रदेशKV वालासापल्ले03 सितंबर से 11 सितंबर 2026
असमPM SHRI KV AFS चाबुआ31 अगस्त से 07 सितंबर 2026
गुजरातPM SHRI KV No.1 M.R. कैंपस अहमदाबाद31 अगस्त से 10 सितंबर 2026
तमिलनाडुPM SHRI KV No.1 मदुरै06 सितंबर से 10 सितंबर 2026
केरलPM SHRI KV पय्यान्नूर24 अगस्त से 07 सितंबर 2026
ओडिशाPM SHRI KV दिगपहंडी29 अगस्त से 09 सितंबर 2026
असमPM SHRI KV BSF पानबारी30 अगस्त से 15 सितंबर 2026
महाराष्ट्रPM SHRI KV OF चांदा02 सितंबर से 07 सितंबर 2026
राजस्थानPM SHRI KV डूंगरपुर02 सितंबर से 08 सितंबर 2026
उत्तराखंडKV No.1 बनबसा कैंट02 सितंबर से 07 सितंबर 2026
कर्नाटकPM SHRI KV धारवाड़01 सितंबर से 08 सितंबर 2026
मध्य प्रदेशPM SHRI KV खरगोन30 अगस्त से 08 सितंबर 2026
केरलPM SHRI KV No.2 कासरगोड05 सितंबर से 14 सितंबर 2026

आइए जानते हैं, चयन प्रक्रिया और कैसे करें आवेदन ?

‘संविदा साथी’ पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

  1. पंजीकरण: आधिकारिक पोर्टल samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाएं और नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर के साथ अपना अकाउंट बनाएं।
  2. प्रोफाइल और दस्तावेज: लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें और फोटो, हस्ताक्षर व जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  3. स्कूटनी और वॉक-इन इंटरव्यू: जमा किए गए फॉर्म की छंटनी के बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को वॉक-इन इंटरव्यू और टीचिंग डेमो के लिए संबंधित स्कूल में बुलाया जाएगा।
  4. मेरिट लिस्ट: इंटरव्यू के आधार पर अंतिम पैनल तैयार किया जाएगा और रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

यदि आपको पोर्टल पर फॉर्म भरते समय या डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो आप कार्यदिवसों में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे के बीच samagamhelpdesk@kvs.gov.in पर ईमेल करके मदद ले सकते हैं।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 06 सितम्बर 2026, 11:30 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें