UP PGT Online Form 2026: उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता (PGT) के 2607 पदों पर 18 सितंबर से आवेदन शुरु! देखें पात्रता और आयु सीमा

15 सितम्बर 2026, 10:38 अपराह्न IST

Share

UP PGT Online Form 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (Post Graduate Teacher – PGT) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत PGT के 2607 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में कुल रिक्तियों में से 2329 पद बालक वर्ग के लिए और 278 पद बालिका वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर OTR प्रोफाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP PGT ( पोस्ट ग्रेजुएट टीचर.) भर्ती 2026 , नोटिफिकेशन जारी

भर्ती संस्था व विभागउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), माध्यमिक शिक्षा विभाग
पद का नाम व विज्ञापन संख्यालेक्चरर / पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) — विज्ञापन संख्या: 06/2026
कुल रिक्तियां2,607 पद (बालक वर्ग: 2329, बालिका वर्ग: 278)
वेतनमान (Salary)₹47,600/- से ₹1,51,100/- (पे लेवल-8) + नियमानुसार भत्ते
आधिकारिक वेबसाइटwww.upessc.up.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के लिए आयोग द्वारा निर्धारित शेड्यूल का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

प्रक्रिया / कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि18 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026
प्रस्तावित लिखित परीक्षा तिथि15 और 16 दिसंबर 2026

UP PGT विषयवार और आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या

क्र.सं.विषयGeneralSCSTOBCEWSTotal
1.हिन्दी1907807927374
2.अंग्रेजी1357705617285
3.अर्थशास्त्र707304712202
4.समाजशास्त्र3228021384
5.भौतिक विज्ञान682203012132
6.रसायन विज्ञान962804120185
7.गणित571802611112
8.वाणिज्य2080231263
9.इतिहास49280287112
10.चित्रकला3015019569
11.मनोविज्ञान219016450
12.शिक्षाशास्त्र181305440
13.संगीत गायन310116
14.संस्कृत1105607523264
15.उर्दू2005313
16.गृह विज्ञान4303212
17.भूगोल1085007614248
18.शारीरिक शिक्षा8505321
19.सैन्य विज्ञान5104212
20.रंजन कला100102
21.जीव विज्ञान601503718130
22.नागरिकशास्त्र49440345132
23.तर्कशास्त्र6204012
24.संगीत वादन4005211
25.कृषि7809832
26.शस्य विज्ञान310004
कुल योग115658306502152607

पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

  • आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 01 जुलाई 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा सेवानिवृत्ति उम्र यानी 62 वर्ष तक मान्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) डिग्री के साथ बीएड (B.Ed.) की उपाधि होना अनिवार्य है।

श्रेणीवार आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

श्रेणी / वर्गनिर्धारित शुल्क
अनारक्षित (General) / OBC / EWS₹1,500/-
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)₹750/-
दिव्यांगजन (PWD)₹500/-

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा। कुल चयन प्रक्रिया 400 अंकों की होगी।

  1. लिखित परीक्षा (360 अंक): परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान के और 90 प्रश्न संबंधित विषय के होंगे। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत या एक से अधिक उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
  2. इंटरव्यू (40 अंक): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल जांच: अंतिम चरण में मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • OTR प्रोफाइल के माध्यम से फॉर्म को अंग्रेजी भाषा में भरें।
  • फोटो (30-300 KB) और हस्ताक्षर (10-200 KB) JPG फॉर्मेट में तथा शैक्षणिक दस्तावेज़ PDF फॉर्मेट (50-500 KB) में अपलोड करें।
  • शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित प्रिंट कर लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 15 सितम्बर 2026, 10:38 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें