UP PGT Online Form 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (Post Graduate Teacher – PGT) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत PGT के 2607 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती में कुल रिक्तियों में से 2329 पद बालक वर्ग के लिए और 278 पद बालिका वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर OTR प्रोफाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP PGT ( पोस्ट ग्रेजुएट टीचर.) भर्ती 2026 , नोटिफिकेशन जारी
| भर्ती संस्था व विभाग | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), माध्यमिक शिक्षा विभाग |
| पद का नाम व विज्ञापन संख्या | लेक्चरर / पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) — विज्ञापन संख्या: 06/2026 |
| कुल रिक्तियां | 2,607 पद (बालक वर्ग: 2329, बालिका वर्ग: 278) |
| वेतनमान (Salary) | ₹47,600/- से ₹1,51,100/- (पे लेवल-8) + नियमानुसार भत्ते |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.upessc.up.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के लिए आयोग द्वारा निर्धारित शेड्यूल का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
| प्रक्रिया / कार्यक्रम | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 18 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2026 |
| प्रस्तावित लिखित परीक्षा तिथि | 15 और 16 दिसंबर 2026 |
UP PGT विषयवार और आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या
| क्र.सं. | विषय | General | SC | ST | OBC | EWS | Total |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | हिन्दी | 190 | 78 | 0 | 79 | 27 | 374 |
| 2. | अंग्रेजी | 135 | 77 | 0 | 56 | 17 | 285 |
| 3. | अर्थशास्त्र | 70 | 73 | 0 | 47 | 12 | 202 |
| 4. | समाजशास्त्र | 32 | 28 | 0 | 21 | 3 | 84 |
| 5. | भौतिक विज्ञान | 68 | 22 | 0 | 30 | 12 | 132 |
| 6. | रसायन विज्ञान | 96 | 28 | 0 | 41 | 20 | 185 |
| 7. | गणित | 57 | 18 | 0 | 26 | 11 | 112 |
| 8. | वाणिज्य | 20 | 8 | 0 | 23 | 12 | 63 |
| 9. | इतिहास | 49 | 28 | 0 | 28 | 7 | 112 |
| 10. | चित्रकला | 30 | 15 | 0 | 19 | 5 | 69 |
| 11. | मनोविज्ञान | 21 | 9 | 0 | 16 | 4 | 50 |
| 12. | शिक्षाशास्त्र | 18 | 13 | 0 | 5 | 4 | 40 |
| 13. | संगीत गायन | 3 | 1 | 0 | 1 | 1 | 6 |
| 14. | संस्कृत | 110 | 56 | 0 | 75 | 23 | 264 |
| 15. | उर्दू | 2 | 0 | 0 | 5 | 3 | 13 |
| 16. | गृह विज्ञान | 4 | 3 | 0 | 3 | 2 | 12 |
| 17. | भूगोल | 108 | 50 | 0 | 76 | 14 | 248 |
| 18. | शारीरिक शिक्षा | 8 | 5 | 0 | 5 | 3 | 21 |
| 19. | सैन्य विज्ञान | 5 | 1 | 0 | 4 | 2 | 12 |
| 20. | रंजन कला | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 2 |
| 21. | जीव विज्ञान | 60 | 15 | 0 | 37 | 18 | 130 |
| 22. | नागरिकशास्त्र | 49 | 44 | 0 | 34 | 5 | 132 |
| 23. | तर्कशास्त्र | 6 | 2 | 0 | 4 | 0 | 12 |
| 24. | संगीत वादन | 4 | 0 | 0 | 5 | 2 | 11 |
| 25. | कृषि | 7 | 8 | 0 | 9 | 8 | 32 |
| 26. | शस्य विज्ञान | 3 | 1 | 0 | 0 | 0 | 4 |
| कुल योग | 1156 | 583 | 0 | 650 | 215 | 2607 | |
पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
- आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 01 जुलाई 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा सेवानिवृत्ति उम्र यानी 62 वर्ष तक मान्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) डिग्री के साथ बीएड (B.Ed.) की उपाधि होना अनिवार्य है।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
| श्रेणी / वर्ग | निर्धारित शुल्क |
|---|---|
| अनारक्षित (General) / OBC / EWS | ₹1,500/- |
| अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹750/- |
| दिव्यांगजन (PWD) | ₹500/- |
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा। कुल चयन प्रक्रिया 400 अंकों की होगी।
- लिखित परीक्षा (360 अंक): परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान के और 90 प्रश्न संबंधित विषय के होंगे। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत या एक से अधिक उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
- इंटरव्यू (40 अंक): लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल जांच: अंतिम चरण में मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- OTR प्रोफाइल के माध्यम से फॉर्म को अंग्रेजी भाषा में भरें।
- फोटो (30-300 KB) और हस्ताक्षर (10-200 KB) JPG फॉर्मेट में तथा शैक्षणिक दस्तावेज़ PDF फॉर्मेट (50-500 KB) में अपलोड करें।
- शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित प्रिंट कर लें।
