IIT BHU Vacancy 2026: उच्च शिक्षा और प्रतिष्ठित संस्थानों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर अधीक्षक, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर तकनीशियन जैसे कुल 55 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और तिथियों की जानकारी
| कार्यक्रम | समय / अंतिम तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 25 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के 7 दिनों के भीतर |
| परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड | संस्थान द्वारा नियमानुसार अलग से जारी किया जाएगा |
पदों के नाम, संख्या और आवश्यक पात्रता
संस्थान ने विभिन्न श्रेणियों और विभागों के अनुसार पदों का विभाजन किया है।
| पद का नाम | कुल पद | आवश्यक योग्यता | अधिकतम आयु सीमा |
|---|---|---|---|
| जूनियर अधीक्षक | 21 | न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव | 35 वर्ष |
| जूनियर तकनीशियन (ग्रुप I से V) | 26 | संबंधित विषय (विज्ञान/इंजीनियरिंग/IT) में B.Sc/B.E/B.Tech या डिप्लोमा (+ 1 वर्ष का अनुभव) | 27 वर्ष |
| कनिष्ठ पुस्तकालय सहायक | 02 | B.Lib.I.Sc (55%) या M.Lib.I.Sc या लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा | 30 वर्ष |
| असिस्टेंट इंजीनियर | 02 | सिविल/इलेक्ट्रिकल में Degree (5 वर्ष अनुभव) या Diploma (8 वर्ष अनुभव) | 40 वर्ष |
| जूनियर इंजीनियर | 03 | BE/B.Tech (55%) या Engineering Diploma (55%) + 3 वर्ष का अनुभव | 35 वर्ष |
| जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर | 01 | हिंदी में स्नातक + 3 वर्ष का अनुवाद कार्य अनुभव (अंग्रेजी से हिंदी व विपरीत) | 35 वर्ष |
(नोट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।)
कितना लगेगा आवेदन फीस ?
- ग्रुप B पदों के लिए:
- अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹500/-
- एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) एवं सभी महिला उम्मीदवार: ₹0/- (निःशुल्क)
- ग्रुप C पदों के लिए:
- अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹250/-
- एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) एवं सभी महिला उम्मीदवार: ₹0/- (निःशुल्क)
आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप्स
- सबसे पहले IIT BHU की आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in या ‘Sarkari Result’ के भर्ती सेक्शन पर जाएं।
- आधिकारिक विज्ञापन (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का ब्योरा दर्ज करें।
- फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- सबमिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
- ध्यान दें कि भरे गए फॉर्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंतिम तिथि के 7 दिनों के भीतर “The Registrar, IIT (BHU), Varanasi – 221005” के पते पर भेजनी अनिवार्य है।
