IIT BHU Vacancy 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, आज है अंतिम तिथि

24 सितम्बर 2026, 9:13 पूर्वाह्न IST

Share

IIT BHU Vacancy 2026: उच्च शिक्षा और प्रतिष्ठित संस्थानों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर अधीक्षक, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर तकनीशियन जैसे कुल 55 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और तिथियों की जानकारी

कार्यक्रमसमय / अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत25 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथिऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के 7 दिनों के भीतर
परीक्षा तिथि व एडमिट कार्डसंस्थान द्वारा नियमानुसार अलग से जारी किया जाएगा

पदों के नाम, संख्या और आवश्यक पात्रता

संस्थान ने विभिन्न श्रेणियों और विभागों के अनुसार पदों का विभाजन किया है।

पद का नामकुल पदआवश्यक योग्यताअधिकतम आयु सीमा
जूनियर अधीक्षक21न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव35 वर्ष
जूनियर तकनीशियन (ग्रुप I से V)26संबंधित विषय (विज्ञान/इंजीनियरिंग/IT) में B.Sc/B.E/B.Tech या डिप्लोमा (+ 1 वर्ष का अनुभव)27 वर्ष
कनिष्ठ पुस्तकालय सहायक02B.Lib.I.Sc (55%) या M.Lib.I.Sc या लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा30 वर्ष
असिस्टेंट इंजीनियर02सिविल/इलेक्ट्रिकल में Degree (5 वर्ष अनुभव) या Diploma (8 वर्ष अनुभव)40 वर्ष
जूनियर इंजीनियर03BE/B.Tech (55%) या Engineering Diploma (55%) + 3 वर्ष का अनुभव35 वर्ष
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर01हिंदी में स्नातक + 3 वर्ष का अनुवाद कार्य अनुभव (अंग्रेजी से हिंदी व विपरीत)35 वर्ष

(नोट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।)

कितना लगेगा आवेदन फीस ?

  • ग्रुप B पदों के लिए:
    • अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹500/-
    • एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) एवं सभी महिला उम्मीदवार: ₹0/- (निःशुल्क)
  • ग्रुप C पदों के लिए:
    • अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹250/-
    • एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) एवं सभी महिला उम्मीदवार: ₹0/- (निःशुल्क)

आवेदन कैसे करें? जानिए स्टेप्स

  1. सबसे पहले IIT BHU की आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in या ‘Sarkari Result’ के भर्ती सेक्शन पर जाएं।
  2. आधिकारिक विज्ञापन (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का ब्योरा दर्ज करें।
  4. फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  6. सबमिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
  7. ध्यान दें कि भरे गए फॉर्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंतिम तिथि के 7 दिनों के भीतर “The Registrar, IIT (BHU), Varanasi – 221005” के पते पर भेजनी अनिवार्य है।

नोटिफिकेशन देखने के क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 24 सितम्बर 2026, 9:13 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें