Canara Bank में 3500 पदों Apprenticeship शुरु , जानें योग्यता, स्टाइपेंड और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

28 सितम्बर 2026, 10:18 पूर्वाह्न IST

Share

Canara Bank Apprenticeship 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं और ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत कुल 3500 पदों पर युवाओं को 1 साल का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग अवसर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें चयन के लिए कोई कठिन लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि आपकी शैक्षणिक मेरिट के आधार पर सीधे सिलेक्शन किया जाएगा।

केनरा बैंक में 3500 पदों पर निकली बंपर अप्रेंटिस भर्ती

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर अपना रजिस्ट्रेशन करके प्रोफाइल को 100% पूरा करना अनिवार्य है।

विवरणजानकारी / तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि1 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
पात्रता की गणना तिथि1 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क (SC/ST/PwBD)₹0 (निःशुल्क)
आवेदन शुल्क (अन्य सभी श्रेणी)₹500

राज्यवार वैकेंसी का विवरण

केनरा बैंक ने देशभर के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय भाषा के आधार पर सीटें आवंटित की हैं। अभ्यर्थी केवल एक ही राज्य से आवेदन कर सकते हैं।

राज्यस्थानीय भाषाप्रशिक्षण सीटें
उत्तर प्रदेशहिंदी/उर्दू409
कर्नाटककन्नड़581
तमिलनाडुतमिल391
आंध्र प्रदेशतेलुगु/उर्दू247
केरलमलयालम240
महाराष्ट्रमराठी205
राजस्थानहिंदी96
अन्य राज्य / यूटीनिर्धारित स्थानीय भाषाशेष सीटें
कुल सीटें—3500

आइए जानते है क्या है पात्रता, आयु सीमा और स्टाइपेंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2006 के बीच हुआ हो)। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष) को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए, जो कि 1 जनवरी 2023 से 1 सितंबर 2026 के बीच हासिल की गई हो। इसके साथ ही जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड? चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की ट्रेनिंग अवधि के दौरान कुल ₹16,650 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें ₹10,500 बैंक की तरफ से और ₹6,150 सरकार की ओर से डीबीटी (DBT) के जरिए सीधे खाते में भेजे जाएंगे। ध्यान रहे कि अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद अभ्यर्थी को बैंक का स्थायी कर्मचारी नहीं माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका

चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। अभ्यर्थियों का चयन 12वीं या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर बनी राज्यवार मेरिट लिस्ट से होगा। 12वीं/डिप्लोमा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक और SC/ST/PwBD वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं। मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, भाषा परीक्षण और मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी NATS Enrollment ID प्राप्त करें।
  2. इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in के ‘Careers’ सेक्शन में जाएं।
  3. ‘Graduate Apprentices Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें और NATS आईडी दर्ज कर फॉर्म भरें।
  4. अपना फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और डिक्लेरेशन अपलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट संभालकर रखें।

Notification PDF देखने के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 28 सितम्बर 2026, 10:05 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें