Realtime Update Of Government Jobs

DU Placement Drive ‘AVASAR 2026’: दिल्ली विश्वविद्यालय में 7 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10 लाख तक के पैकेज का शानदार मौका

अक्टूबर 2, 2026 2:30 अपराह्न IST

Share

DU Placement Drive ‘AVASAR 2026’: अगर आप दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्र हैं और एक बेहतरीन करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) आगामी 7 अक्टूबर 2026 को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव ‘अवसर 2026’ (AVASAR 2026) का आयोजन करने जा रहा है।

इस रोजगार मेले में देश-विदेश की 85 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थान शिरकत करेंगे, जो छात्रों को जॉब और इंटर्नशिप के बेहतरीन मौके देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब तक 4,000 से अधिक छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

सैलरी पैकेज और स्टाइपेंड का पूरा गणित

इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने वाले छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार आकर्षक सैलरी ऑफर की जाएगी। जॉब ऑफर्स में अधिकतम पैकेज 10 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक का रहेगा, जबकि इंटर्नशिप की चाह रखने वाले छात्रों के लिए 60,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड तय किया गया है।

मुख्य बिंदुमहत्वपूर्ण विवरण
आयोजन का नाम‘अवसर 2026’ (AVASAR 2026 – Placement Drive)
आयोजन तिथि व समय7 अक्टूबर 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
आयोजन स्थलमल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर 2, जीसी नारंग मार्ग, नॉर्थ कैंपस, डीयू
आयोजकसेंट्रल प्लेसमेंट सेल (DSW कार्यालय), दिल्ली विश्वविद्यालय
शामिल होने वाली कंपनियां85 से अधिक प्रमुख कंपनियां व संस्थान
अधिकतम जॉब पैकेज₹10 लाख+ प्रति वर्ष (Highest CTC)
अधिकतम इंटर्नशिप स्टाइपेंड₹60,000 प्रति माह तक

ये दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल

‘अवसर 2026’ में शिक्षा, फाइनेंस, आईटी, ई-लर्निंग और कंसल्टिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुख्य रूप से स्प्रिक्स जापान (SPRIX Japan), टीच फॉर इंडिया (Teach for India), कोटक लाइफ, पीपीजी फाउंडेशन, मुथूट फाइनेंस, अनथिंकेबल सॉल्यूशंस, डियर सर ई-लर्निंग, कैम्ब्रिज स्कूल, भारती भवन और इंटेलेक्सिया टेक जैसी कंपनियां शामिल हैं।

छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री से सीधा जुड़ाव का मौका

विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय के मुताबिक, पहले इस आयोजन को ‘जॉब मेला’ के नाम से जाना जाता था, जिसे अब नया नाम ‘अवसर’ दिया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से रूबरू कराना है।

इससे न केवल छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और स्किल के अनुसार करियर के विकल्प चुनने में मदद मिलेगी, बल्कि इंडस्ट्री और यूनिवर्सिटी के बीच का संबंध भी मजबूत होगा। अगर आप भी डीयू के छात्र हैं, तो 7 अक्टूबर को नॉर्थ कैंपस पहुंचकर इस मौके का फायदा जरूर उठाएं।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 02 अक्टूबर 2026, 2:30 अपराह्न

Leave a Comment

व्हाट्सएप से जुड़ें