Realtime Update Of Government Jobs

Dr. BR Ambedkar University Vacancy 2026: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के 58 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

अक्टूबर 2, 2026 4:45 अपराह्न IST

Share

Dr. BR Ambedkar University Vacancy 2026: अगर आप 12वीं पास हैं या ग्रेजुएट हैं और दिल्ली की किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है। दिल्ली स्थित डॉ. बी. आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी (AUD) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न ग्रुप ‘A’, ‘B’ और ‘C’ के 58 पदों पर सीधी भर्ती और डेप्यूटेशन (प्रतिनियुक्ति) के लिए विज्ञापन जारी किया है।

यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट aud.delhi.gov.in पर इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए 12वीं पास युवा भी किस्मत आजमा सकते हैं।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी वैकेंसी 2026: पद, योग्यता और आयु सीमा

यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग विभागों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। नीचे दी गई टेबल से आप हर पद की सीट संख्या, आवश्यक योग्यता और अधिकतम आयु सीमा को आसानी से समझ सकते हैं।

पद का नामकुल सीटेंआवश्यक योग्यताअधिकतम आयु
इंटरनल ऑडिट ऑफिसर (डेप्यूटेशन)01संबंधित विभाग में लेवल 11/10 पर अनुभव56 वर्ष
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (IT) (डेप्यूटेशन)01रेगुलर सर्विस + IT क्षेत्र में अनुभव56 वर्ष
सेक्शन ऑफिसर0450% अंकों के साथ PG + 3 वर्ष का अनुभव (या Graduation + 5 वर्ष अनुभव)35 वर्ष
सीनियर असिस्टेंट06बैचलर डिग्री + 5 साल का अनुभव35 वर्ष
स्टाफ नर्स02B.Sc Nursing (Hons.) + स्टेट काउंसिल रजिस्ट्रेशन + 6 महीने का अनुभव30 वर्ष
स्पोर्ट्स कोच (महिला)01Physical Education में Graduation/PG + कोचिंग डिप्लोमा35 वर्ष
जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट01Library Science में ग्रेजुएशन + कंप्यूटर ज्ञान + टाइपिंग (35 wpm Eng / 30 wpm Hindi)27 वर्ष
जूनियर असिस्टेंट / केयरटेकर4012वीं (10+2) पास + कंप्यूटर पर टाइपिंग (35 wpm Eng / 30 wpm Hindi)27 वर्ष
कुल पद58——

कितना मिलेगा वेतन? (Salary Scale)

चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पदवार आकर्षक मासिक वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।

  • ग्रुप A (इंटरनल ऑडिट ऑफिसर & सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर): लेवल 12 और लेवल 10
  • ग्रुप B (सेक्शन ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट, स्टाफ नर्स): लेवल 7 एवं लेवल 6
  • ग्रुप C (स्पोर्ट्स कोच, लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट): लेवल 5, लेवल 3 और लेवल 2

आवेदन शुल्क और जरूरी जानकारी

आवेदन फीस पदों के ग्रुप के अनुसार तय की गई है।

  • ग्रुप A के पद: ₹1000
  • ग्रुप B के पद: ₹500
  • ग्रुप C के पद: ₹300
  • छूट (Fee Exemption): SC, ST, PwBD और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उनके लिए फॉर्म पूरी तरह से मुफ्त है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि: उम्मीदवारों का चयन पद की आवश्यकता के अनुसार लिखित परीक्षा (Written Test) या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापन जारी होने की तारीख (28 सितंबर 2026) से 3 सप्ताह के भीतर अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

नोटिफिकेशन

https://aud.delhi.gov.in/advertisement-recruitment-various-teaching-posts-adv-no-aud55167rect2026838-apply-online

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 02 अक्टूबर 2026, 4:45 अपराह्न

Leave a Comment

व्हाट्सएप से जुड़ें