Azim Premji Scholarship 2026: स्नातक छात्राओं को मिलेगी ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, 31 अगस्त तक करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

30 अगस्त 2026, 6:00 पूर्वाह्न IST

Share

Azim Premji Foundation Scholarship 2026-27: उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रही बेटियों के लिए एक बेहतरीन और राहत भरी खबर है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने स्नातक (Undergraduate) स्तर पर पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए ‘अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27’ की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर background वाली मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है।

इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्राओं को उनकी पढ़ाई की पूरी अवधि के दौरान हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।

Azim Premji Scholarship 2026

विवरणजानकारी
संस्थान का नामअजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation)
स्कॉलरशिप का नामअजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27
लाभार्थी21 राज्यों/UTs की केवल छात्राएं
छात्रवृत्ति राशि₹30,000 प्रति वर्ष (2 से 5 साल तक)
आवेदन की तिथि10 अगस्त से 31 अगस्त 2026
आवेदन शुल्कबिल्कुल मुफ़्त (₹0)
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन (azimpremjifoundation.org)

कौन कर सकता है आवेदन?

स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी –

  • केवल छात्राओं के लिए: यह स्कॉलरशिप योजना देश के 21 चयनित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की केवल छात्राओं के लिए है।
  • सरकारी स्कूल से पढ़ाई: छात्रा ने अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा नियमित (Regular) विद्यार्थी के रूप में किसी सरकारी स्कूल या कॉलेज से उत्तीर्ण की हो।
  • प्रथम वर्ष में प्रवेश: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या विश्वसनीय निजी संस्थान में 2 से 5 वर्ष की अवधि वाले स्नातक (Degree) या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित दाखिला लिया हो।
  • पहला स्नातक पाठ्यक्रम: यह छात्रा की पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इससे पहले उसने कोई अन्य डिग्री पूरी न की हो।

कितनी और कब तक मिलेगी छात्रवृत्ति?

  • वित्तीय सहायता: चयन होने पर प्रत्येक पात्र छात्रा को ₹30,000 प्रति वर्ष की राशि दी जाएगी।
  • अवधि: यह छात्रवृत्ति छात्रा के कोर्स की पूरी अवधि (2 साल से लेकर 5 साल तक) के लिए दी जाएगी।
  • उपयोग: इस राशि का इस्तेमाल कॉलेज की ट्यूशन फीस, किताबों, हॉस्टल खर्च या पढ़ाई से जुड़े अन्य आवश्यक खर्चों के लिए किया जा सकता है।

अनिवार्य दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज स्पष्ट (Clear) और निर्धारित प्रारूप (PDF/PNG/JPG) में 30 से 500 KB के बीच अपलोड करने होंगे –

  1. हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
  2. पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि)
  3. सक्रिय (Active) बैंक खाते की पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
  4. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  5. कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण (बोनाफाइड सर्टिफिकेट या ट्यूशन फीस की रसीद)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

  1. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Azim Premji Scholarship 2026-27” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां दर्ज करके पंजीकरण करें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रति अपलोड करें।
  5. फॉर्म की जांच करें और अंतिम तिथि से पहले सबमिट कर दें।

महत्वपूर्ण बात

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इस स्कॉलरशिप आवेदन के किसी भी चरण में कोई फीस/शुल्क नहीं लिया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है। किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचें और केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही 31 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 30 अगस्त 2026, 6:00 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें