Bank of Baroda Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में एक मजबूत करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस और कॉर्पोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट में 1100 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भर्ती पूरी तरह से रेगुलर बेसिस पर की जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को एक स्थाई सरकारी नौकरी पाने का सीधा मौका मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 24 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
4 सितंबर से 24 सितंबर तक होगा आवेदन
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) |
| आवेदन की शुरुआत | 04 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 सितंबर 2026 |
| नौकरी का प्रकार | नियमित (Regular Basis) |
| पद स्थापना (Job Location) | ऑल इंडिया (भारत की किसी भी शाखा में) |
| आधिकारिक वेबसाइट | bankofbaroda.bank.in |
रिक्तियों का विवरण और पद
इस भर्ती अभियान के तहत दो अलग-अलग श्रेणियों में कुल 1100 पद भरे जा रहे हैं। वेल्थ एग्जीक्यूटिव (JMG/S-I) के लिए कुल 1000 पद निकाले गए हैं, जबकि क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/S-II) के लिए 100 पद निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों को देश भर में बैंक की किसी भी शाखा में तैनात किया जा सकता है।
आइए जानते हैं क्या है , शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वेतन
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव | आयु सीमा | संभावित वेतन (Salary) |
|---|---|---|---|
| वेल्थ एग्जीक्यूटिव (1000 पद) | ग्रेजुएशन + NISM/IC-38 प्रमाण पत्र + 2 साल का अनुभव | 22 से 32 वर्ष | ₹48,480 – ₹85,920 per month |
| क्रेडिट एनालिस्ट (100 पद) | ग्रेजुएशन या CA + कमर्शियल बैंक में 1 साल का अनुभव | 21 से 33 वर्ष | ₹64,820 – ₹93,960 per month |
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 03 से 15 साल तक की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन चरणों की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सबसे पहले एक घंटे की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी जिसमें रीजनिंग, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, बैंकिंग अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
| चयन का चरण | प्रक्रिया का विवरण |
|---|---|
| चरण 1 | ऑनलाइन लिखित परीक्षा (60 मिनट, 0.25 नेगेटिव मार्किंग) |
| चरण 2 | ग्रुप डिस्कशन (GD) एवं पर्सनल इंटरव्यू |
| चरण 3 | दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) |
परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चरण में सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, अनुभव प्रमाण पत्रों और पहचान पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य सभी विस्तृत जानकारियों के लिए अभ्यर्थी सीधे बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर पूरी गाइडलाइन पढ़ सकते हैं।
