Bihar Asha Worker Form 2026: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के दिशा में एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में 21,000 आशा कार्यकर्ताओं (Asha Workers) और 1,104 आशा फैसेलिटेटर (पर्यवेक्षक) के पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि जिलों में बहाली की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। इसके बाद विभाग ने सख्त कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को अगले 2 महीने के भीतर पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न करने का आदेश दिया है।
Bihar Asha Worker Form 2026
| विभाग का नाम | स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार |
| कुल पद | 21,000+ आशा कार्यकर्ता और 1,104 आशा फैसेलिटेटर |
| ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पद | 14,409 पद |
| शहरी क्षेत्रों के लिए पद | 7,289 पद |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 10वीं (High School) पास |
| भूमिका | स्वास्थ्य जागरूकता, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखरेख |
| भर्ती की समय सीमा | 2 महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश |
ग्रामीण बनाम शहरी भर्ती का गणित
राज्य भर में होने वाली इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की जरूरतों का ध्यान रखा गया है।
- ग्रामीण क्षेत्र: ग्रामीण इलाकों के लिए कुल 14,409 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की जाएगी।
- शहरी क्षेत्र: शहरों के लिए कुल 7,289 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
वर्तमान स्थिति: आपको बता दें कि इस समय पूरे बिहार में लगभग 98,598 आशा कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं। नई भर्ती के बाद स्वास्थ्य तंत्र और अधिक मजबूत होगा।
मुजफ्फरपुर जिले में पदों का ब्योरा (उदाहरण)
मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो यहाँ कुल 264 ग्रामीण और 247 शहरी आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की जाएगी।
- मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाकों में कुल 5314 पदों की आवश्यकता के सापेक्ष वर्तमान में 4275 आशा कार्यरत हैं। हाल ही में 1039 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जा चुका है और शेष बचे रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
- वहीं शहरी इलाकों में वर्तमान में 303 आशा काम कर रही हैं।
10वीं पास को मिलेगा मौका
- शैक्षणिक योग्यता: सामान्यतः आशा कार्यकर्ता के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (Matriculation) होना अनिवार्य रखा जाता है।
- स्थानीय निवासी: आवेदक का संबंधित वार्ड या पंचायत का स्थायी निवासी होना आवश्यक है ताकि वे स्थानीय लोगों के संपर्क में आसानी से रह सकें।
आशा फैसेलिटेटर (पर्यवेक्षक) की भर्ती और नया नियम
आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 1,104 आशा फैसेलिटेटर (Asha Facilitator) की भी सीधी बहाली की जाएगी। फैसेलिटेटर का मुख्य काम अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के कामकाज की मॉनिटरिंग करना और उनकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजना होता है।
नगर निकायों के लिए नया नियम:
स्वास्थ्य विभाग ने एक नया निर्देश जारी किया है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों को अब नगर पंचायत, नगर परिषद या नगर निगम में बदल दिया गया है, वहाँ पहले से कार्यरत आशा फैसेलिटेटर अब “शहरी आशा फैसेलिटेटर” के रूप में जानी और नियुक्त की जाएंगी।
