CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट @cbseresults.nic.in पर होगा जारी, ऐसे होगा चेक

20 जून 2026, 11:56 पूर्वाह्न IST

Share

Varanasi, Uttar Pradesh , CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई दसवीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है, क्योंकि अब किसी भी समय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीबीएसई बोर्ड 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट “cbseresults.nic.in” पर जारी किया जाएगा अभ्यर्थी अपना रिजल्ट रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को डाल करके चेक कर पाएंगे।

15 मई से लेकर 21 मई तक आयोजित हुई थी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड के द्वारा दूसरी दसवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 6.5 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसके बाद इन सभी अभ्यर्थियों की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 से लेकर 21 मई 2026 तक किया गया था , अब परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं के कॉपियों के मूल्यांकन के बाद जल्द ही बोर्ड के द्वारा रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा।

पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने होंगे

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफल होने के लिए कुल 33 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने होते हैं , ऐसे अभ्यर्थी जो 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करते हैं उन सभी अभ्यर्थियों को असफल (Fail) मान जाएगा।

आईए जानते हैं , सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां और कैसे चेक होगा ?

अगर आपके मन में भी सवाल है , कि आप सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कहां से और कैसे देख सकते हैं ? तो इसके लिए आप बोर्ड की वेबसाइट “cbseresults.nic.in” या ” cbse.gov.in “को अपने मोबाइल में खोलें और वहां पर नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़कर रिजल्ट देख सकते हैं ।

  • सबसे पहले CBSE की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट क्षेत्र में लिंक ” CBSE Class 10th 2nd Board Result 2026” मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा यहां पर अपना रोल नंबर (Roll Number) और अन्य डिटेल्स डालकर लॉगिन करें
  • लोगों करते ही स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड दसवीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट दिख जाएगा।

इसके अलावा अभ्यर्थी सीबीएसई बोर्ड क्लास 10th दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट भारत सरकार के उमंग एप्लिकेशन (Umang App) , डिजी लॉकर (digilocker.gov.in) जैसी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 20 जून 2026, 11:54 पूर्वाह्न