CTET 2026 Exam Date & Pattern: जानें अब कब होगी सीटीईटी सितंबर की परीक्षा और क्या है परीक्षा पैटर्न ?

4 सितम्बर 2026, 5:37 पूर्वाह्न IST

Share

CBSE CTET 2026 Exam Date & Pattern: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2026) के 22वें संस्करण को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। बोर्ड की ओर से इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक समाप्त कर दी गई है। अब इसके बाद सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की नई परीक्षा तारीखों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

6 सितंबर की परीक्षा हुई स्थगित, अब नई डेट का इंतजार

सीबीएसई के पिछले नोटिस के अनुसार CTET परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित किया गया था। हालांकि आवेदन की विंडो को दोबारा खोले जाने के कारण परीक्षा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदन की समय सीमा खत्म होने के बाद अब बहुत जल्द अभ्यर्थियों को नई और संशोधित परीक्षा तिथियों की जानकारी दे दी जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा परीक्षा डेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की ऑफिशियल डेट का अनाउंसमेंट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर किया जाएगा, ऐसे में अभ्यर्थी समय-समय पर वेबसाइट को विजिट करते रहें।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

शिफ्टरिपोर्टिंग समयपरीक्षा का समय
पहली शिफ्टसुबह 7:30 बजे (120 मिनट पहले)सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्टदोपहर 12:30 बजेदोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

CTET Exam Pattern 2026: पेपर 1 का पूरा परीक्षा पैटर्न

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाले पेपर 1 की विषयवार परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

विषय (Subjects)प्रश्नों की संख्याकुल निर्धारित अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)30 प्रश्न30 अंक
गणित (Mathematics)30 प्रश्न30 अंक
पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)30 प्रश्न30 अंक
भाषा I (Language I)30 प्रश्न30 अंक
भाषा II (Language II)30 प्रश्न30 अंक
कुल योग (Total)150 प्रश्न150 अंक

CTET Exam Pattern 2026: पेपर 2 का परीक्षा पैटर्न

कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाले पेपर 2 का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है।

विषय (Subjects)प्रश्नों की संख्याकुल निर्धारित अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)30 प्रश्न30 अंक
गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन (Subject Specialization)60 प्रश्न60 अंक
भाषा I (Language I)30 प्रश्न30 अंक
भाषा II (Language II)30 प्रश्न30 अंक
कुल योग (Total)150 प्रश्न150 अंक

परीक्षा पैटर्न को समझकर बनाएं अपनी रणनीति

सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास अब सीमित समय बचा है, इसलिए परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। दोनों ही पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पर आधारित होते हैं और इनमें कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही एडमिट कार्ड और नई तिथि का पूरा शेड्यूल अपलोड कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 04 सितम्बर 2026, 5:37 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें