CTET Exam , City Slip Admit Card Date 2026: सीटीईटी परीक्षा की नई तिथि घोषित! जानें कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

15 सितम्बर 2026, 7:11 पूर्वाह्न IST

Share

CBSE CTET Exam , City Slip Admit Card Date 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई (CBSE) ने एक बड़ी अपडेट जारी की है। 6 सितंबर को स्थगित हुई परीक्षा की नई तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों के बाद, जिनमें पात्र शिक्षकों को टीईटी योग्यता हासिल करने के लिए पर्याप्त अवसर देने की बात कही गई थी, सीबीएसई ने आवेदन विंडो दोबारा खोली थी। अब इस पूरी प्रक्रिया के बाद बोर्ड ने परीक्षा की नई तिथियां तय कर दी हैं।

CTET September Exam 2026

परीक्षा, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों को आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरणनिर्धारित तिथि / संभावित समय
परीक्षा की नई तिथियां12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि27 या 28 नवंबर 2026 (परीक्षा से 15 दिन पहले)
एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू10 दिसंबर 2026 (परीक्षा से 2 दिन पहले)
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

क्वालिफाइंग मार्क्स: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

सीटीईटी परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। इसे पास करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम कट-ऑफ प्रतिशत हासिल करना होता है।

वर्ग / श्रेणीन्यूनतम प्रतिशत (Passing %)आवश्यक अंक (Out of 150)
सामान्य वर्ग (General)60%90 अंक
आरक्षित वर्ग (SC / ST / OBC)55%82 अंक

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?

सीबीएसई द्वारा अपडेट जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर जाकर आसानी से अपनी डिटेल्स देख सकते हैं।

  1. पोर्टल पर लॉगिन: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और होमपेज पर दिए गए ‘Exam City Slip’ या ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  2. विवरण दर्ज करें: अपना एप्लिकेशन नंबर (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (Captcha) भरें।
  3. सबमिट और प्रिंट: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा शहर का समय से पता लगाने के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 15 सितम्बर 2026, 7:11 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें