DRDO PXE Apprentice 2026: बीटेक और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए डीआरडीओ में शानदार मौका, जानिए कैसे मिलेगा 12,300 रुपये स्टाइपेंड

25 सितम्बर 2026, 4:07 अपराह्न IST

Share

DRDO PXE Apprentice 2026: अगर आपने हाल ही में इंजीनियरिंग या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की है और देश की प्रतिष्ठित रक्षा संस्था डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। डीआरडीओ की प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (PXE), चांदीपुर इकाई ने एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट (B.Tech) और टेक्नीशियन (Diploma) अप्रेंटिस के कुल 50 पदों को भरा जाएगा। इस एक साल की ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को न सिर्फ देश की अग्रणी रक्षा लैब में काम करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि हर महीने एक तय स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आइए, इस भर्ती की ब्रांच-वाइज रिक्तियों, स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी समझते हैं।

कैटेगरी और ब्रांच के अनुसार सीटों का डिटेल्स

डीआरडीओ ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और सिविल जैसी प्रमुख शाखाओं के अलावा सिनेमेटोग्राफी और ऑटोमोबाइल जैसी ब्रांचों के लिए भी सीटें निकाली हैं।

अप्रेंटिस कैटेगिरीशाखा (Branch)कुल सीटेंआवश्यक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.Tech)इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, केमिकल15संबंधित ब्रांच में B.E. / B.Tech की डिग्री
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Diploma)सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, सिनेमेटोग्राफी, ऑटोमोबाइल35संबंधित विषय में 3-वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
कुल पद—50—

मंथली स्टाइपेंड (Stipend Details)

ट्रेनिंग अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को मिलने वाला मासिक स्टाइपेंड नीचे दिया गया है।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.Tech): ₹12,300 प्रति माह
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Diploma): ₹10,900 प्रति माह

(नोट: नियमानुसार स्टाइपेंड के अलावा किसी भी प्रकार का अन्य भत्ता या अलाउंस देय नहीं होगा।)

योग्यता और चयन प्रक्रिया

  • पास आउट वर्ष की शर्त: इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी बीटेक या डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है।
  • शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू: सबसे पहले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों (Marks) के आधार पर मेरिट बनाकर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के लिए PXE चांदीपुर में बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन: इंटरव्यू प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सीधे जॉइनिंग लेटर भेजा जाएगा।

12 अक्टूबर से पहले करें ऐसे ऑनलाइन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ के निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र भरकर 12 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपका रजिस्ट्रेशन NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पूरा हो। भविष्य के सभी अपडेट और बुलावे के लिए अपना एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ही दर्ज करें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 25 सितम्बर 2026, 4:07 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें