Haryana Group D CET Registration 2026: हरियाणा में ग्रुप डी लेवल की सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए हरियाणा में आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट देना होगा, टेस्ट में सफल अभ्यर्थी ही ग्रुप डी परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे, इस बार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) में इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू कर दिया है।
हरियाणा के अलग-अलग सरकारी विभाग , निगम और बोर्ड में जितने भी ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का आयोजन होगा उसमें अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हरियाणा सीईटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कोई और परीक्षा नहीं देनी होगी।
आईए जानते हैं कौन लोग कर सकते हैं आवेदन ?
हरियाणा ग्रुप डी CET में आवेदन करने के लिए निम्न शर्तें निर्धारित की गई हैं और यह पत्रताएं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विद्यालय से 10वीं पास होना चाहिए।
- 10वीं में अभ्यर्थी हिंदी या संस्कृति को बताओ और विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।
18 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म
फार्म भरने लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 18 वर्ष से अधिक उम्र के और 42 वर्ष से कम उम्र के अभ्यर्थी भर सकते हैं हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी, अभ्यर्थी की आयु की गणना 3 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
हरियाणा CET परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए
| कैटेगरी (Category) | पासिंग प्रतिशत (Passing %) | आवश्यक न्यूनतम अंक (Minimum Marks) |
|---|---|---|
| सामान्य वर्ग (General Category) | 50% | 50 अंक |
| आरक्षित वर्ग (Reserved Category) | 40% | 40 अंक |
नोट : –
- इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
- यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन OMR शीट पर आधारित होती है।
- परीक्षा का माध्यम हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं (Bilingual) में होता है।
आईए जानते हैं कैसे होगा हरियाणा CET ग्रुप डी के लिए आवेदन ?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को ऑनलाइन पोर्टल की वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें ।
- अब Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई पर्सनल , शैक्षणिक डिटेल्स भरें इसके बाद अपना एड्रेस भरें और फिर आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- करें अंत में आवेदन फीस जमा करके फाइनल आवेदन सबमिट करें।
देखें कितना लगेगा आवेदन फीस
| कैंडिडेट्स (Candidates) | कैटेगरी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
|---|---|---|
| पुरुष कैंडिडेट्स (Male) | सामान्य वर्ग (General) / अन्य राज्य के अभ्यर्थी | ₹500/- |
| हरियाणा के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी | ₹250/- | |
| महिला कैंडिडेट्स (Female) | हरियाणा के सामान्य (General) / EWS / आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थी | ₹250/- |
नोट: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/Debit Card/Credit Card/UPI) से करना होगा।
आवेदन पोर्टल :- https://hssc.gov.in/
1 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, “सीईटी के लिए नोटिफिकेशन – ग्रुप-डी पदों के लिए “, 2026. Source Link
