हिमाचल प्रदेश High Court में क्लर्क, स्टेनोग्राफर और चपरासी समेत 388 पदों पर निकली भर्ती, 10 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

8 सितम्बर 2026, 6:22 अपराह्न IST

Share

HP High Court Recruitment 2026: यदि आप हिमाचल प्रदेश में कोर्ट जॉब्स या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (HPHC), शिमला ने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ग्रुप-बी, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के कुल 388 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

HP High Court Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

आवेदन जमा करने और परीक्षा शुल्क के भुगतान से जुड़ी मुख्य तिथियां और शुल्क विवरण नीचे तालिका में देख सकते है।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन शुरू होने की तिथि10 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि10 सितंबर 2026
परीक्षा तिथिआयोग के तय शेड्यूल के अनुसार
सामान्य वर्ग (General/UR)₹450
OBC / EWS / SC / ST / PH (केवल HP निवासियों के लिए)₹300

(नोट: फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।)

पद अनुसार रिक्तियां और शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता और कुल रिक्त पदों का ब्यौरा इस प्रकार है:

पद का नामकुल पदआवश्यक पात्रता (Eligibility)
न्यायालय प्रबंधक (Court Manager)05स्नातक (Graduation) + MBA डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव।
क्लर्क (Clerk – Group C)141स्नातक डिग्री, बेसिक कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग स्पीड (अंग्रेजी 30 wpm, हिंदी 25 wpm)।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (Steno)79स्नातक डिग्री, अंग्रेजी आशुलिपि (80 wpm) तथा टाइपिंग ज्ञान।
ड्राइवर (Driver)0910वीं पास, 3 वर्ष का अनुभव और वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस।
प्रोसेस सर्वर (Process Server)65किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास।
चपरासी / अर्दली / चौकीदार (Group D)89मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं पास।

आयु सीमा (01/01/2026 के अनुसार)

  • कोर्ट मैनेजर पद के लिए: 25 से 35 वर्ष।
  • अन्य सभी पदों के लिए: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC आदि) के अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले एचपी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट या Sarkari Result के जॉब पोर्टल पर जाएं।
  2. भर्ती लिंक पर क्लिक करके विज्ञापन संख्या DJ-ADVT/2026 (1) का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  4. आवेदन पत्र में शैक्षणिक विवरण भरें और अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर व जरूरी पहचान पत्र अपलोड करें।
  5. पूर्वावलोकन (Preview) में सभी कॉलम सही जांचने के बाद अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. सफलतापूर्वक सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 08 सितम्बर 2026, 6:22 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें