IBPS PO Bharti 2026: गुड न्यूज़! 6715 पदों पर निकली बैंक पीओ की भर्ती , आवेदन शुरु ₹85920 बेसिक सैलरी

2 जुलाई 2026, 3:32 अपराह्न IST

Share

IBPS PO Bharti 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का शानदार मौका है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से 6715 पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 1 जुलाई 2026 से भरे जा रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर कर सकते हैं।

11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में 6715 पदों पर नौकरी का मौका

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और मैनेजमेंट ट्रेनी की यह भर्ती देश के 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए आयोजित की गई है। इसमें बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक आफ इंडिया समेत गई अन्य बैंक शामिल हैं। 6715 पदों का पदों की जानकारी नीचे दी गई है , जिसमें आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों को देख सकते हैं।

भाग लेने वाले बैंक का नामSC (अजा)ST (अजजा)OBC (अपिछड़ा)EWS (आर्थिक रूप से कमजोर)UR (अनारक्षित)कुल पद (Total)
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)2851425131907701900
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)753713550203500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)165822971104461100
केनरा बैंक (Canara Bank)2251124051506081500
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)753713550203500
इंडियन बैंक (Indian Bank)NRNRNRNRNRNR
इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)844114854223550
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)763813650204504
पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank)2413471562161
यूको बैंक (UCO Bank)NRNRNRNRNRNR
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)NRNRNRNRNRNR
कुल योग (TOTAL)1009502181666927196715

21 जुलाई 2026 तक होगा आवेदन

IBPS पो भारती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 1 जुलाई 2026 से लेकर के 21 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे। इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 तक किया जाएगा , वहीं मेंस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर प्राप्त करें।

आईए जानते हैं क्या है IBPS PO भर्ती फॉर्म भरने की योग्यता ?

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन प्राप्त किया हो।
  • आयु सीमा: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना: उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
  • आयु में छूट: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी गई है।

आईए जानते हैं कितना है IBPS PO/MT की सैलरी ?

देश के 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी के पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को 48480 रुपयें बेसिक सैलरी से लेकर के 85,920 रुपये बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही साथ कई भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएगी, जो की बैंक के नियम के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।

आवेदन फीस

Category (श्रेणी)Application Fee (आवेदन शुल्क)
सामान्य (General) और अन्य उम्मीदवार (OBC/EWS)₹850
SC / ST / PWBD उम्मीदवार₹175
महत्वपूर्ण नोट: बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज (Bank Transaction Charges) का भुगतान भी अभ्यर्थी को ही करना होगा।

आईए जानते हैं कैसे होगा ऑनलाइन आवेदन ?

IBPS PO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्न स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं।

  • सबसे पहले इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) के आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद लिंक CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR CRP- PROBATIONARY OFFICERS/ MANAGEMENT TRAINEES पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा, वहां पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करें।
  • पूरा आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा करें और फाइनल आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
Sources/Notification

1 इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS), “IBPS PO भर्ती “, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 02 जुलाई 2026, 3:14 अपराह्न