India Post GDS Apply 2026: 10वीं पास के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका! तुरंत करें अप्लाई

19 सितम्बर 2026, 8:26 पूर्वाह्न IST

Share

India Post GDS Apply 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 23,757 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन Window 19 सितंबर को शाम 5 बजे बंद होने जा रही है।

अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना समय गंवाए डाक विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लें।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती कार्यक्रमनिर्धारित तिथि व समय
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि19 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन व फीस भुगतान की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
फॉर्म करेक्शन विंडो (संशोधन की तारीखें)23 और 24 सितंबर 2026

जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास होना जरूरी है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित सर्किल की स्थानीय भाषा की पढ़ाई 10वीं तक की होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
  • चयन का आधार: इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी! चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनने वाली ऑटोमेटेड मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा।

आवेदन शुल्क और अप्लाई करने का तरीका

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क महज ₹100 रखा गया है। वहीं, सभी महिला अभ्यर्थियों, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट के आधिकारिक GDS पोर्टल पर जाएं, अपना मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें, अपनी पसंद के सर्किल व पद का चयन करें और फीस जमा कर फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 19 सितम्बर 2026, 8:26 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें